चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए टाटा स्टील प्लांट की नींव रख दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को लुधियाना में देश के दूसरे सबसे बड़े स्टील प्लांट का उद्घाटन किया। ये पंजाबियों के लिए मान सरकार का बड़ा तोहफा माना जा रहा है। क्योंकि (Tata Steel Plant) इससे पंजाब में निवेश तो बढ़ेगा ही साथ ही साथ हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
इसे भी पढ़ें – ‘सामाजिक बुराईयों को खत्म करने का लें संकल्प’, दशहरा पर CM भगवंत मान ने की लोगों से अपील
आपको बता दें कि यह टाटा का देश का दूसरे सबसे बड़ा स्टील प्लांट है। इस प्लांट को 2600 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। इसे लुधियाना में स्थापित किया गया है। इसकी स्थापना से पंजाब के 2500 लोगों को रोजगार मिलेगा।उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “हमारे MoU पर नहीं, दिलों पर दस्तखत होते हैं। आज हम देश में TATA के दूसरे सबसे बड़े स्टील प्लांट का शिलान्यास करने जा रहे हैं। लुधियाना में बनने वाला ये प्लांट 2600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा और करीब 2500 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा निवेश हो ताकि युवाओं को रोजगार मिले और पंजाब की आने वाली पीढ़ी नए पंजाब की कहानी लिखे।”
इसे भी पढ़ें – पंजाब की उपजाऊ धरती पर कुछ भी उग सकता, परन्तु नफ़रत का बीज नहीं फूटेगा – भगवंत मान
Tata Steel Plant – सीएम मान ने प्लांट की आधारशिला रखने के बाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान टाटा के प्रोजेक्ट की जानकारी दी और कहा कि ये पंजाब के लिए बहुत बड़ी बात है कि टाटा जैसी कंपनी पंजाब में प्लांट लगा रही है। इससे पंजाब के नौजवानों को रोजगार मिलेगा। आपको बता दें कि अमूमन प्लांट और कारखानों के कचरे से प्रदूषण फैलता है, जिससे आस पास के इलाके की आबोहवा पर सीधा असर पड़ता है। लेकिन टाटा स्टील के इस प्लांट से किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होगा। अब आपको एक-एक कर इस प्लांट की विशेषताएं बताते हैं। हर साल 7 लाख 50 हजार टन स्टील का निर्माण किया जाएगा। इस तकनीक के प्लांट में स्क्रैप को रिसाइकिल कर स्टील बनाएंगे। यह भारत का पहला ऐसा प्लांट होगा जो स्क्रैप को सीधे स्टील बनाकर निकालेगा।