चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो बादल परिवार पर आरोप लगाए हैं, उसके (Sukhbir Badal On CM) लिए 10 दिन में माफी मांगे या फिर मानहानि के केस का सामना करें। सुखबीर बादल ने तथ्यों समेत कहा कि मुख्यमंत्री आरोप लगा रहे हैं कि बालासर (हरियाणा) फार्म हाउस के लिए देवी लाल की मदद से भाखड़ा मेन लाइन से नहर बनाई गई। बादल ने कहा कि देवी लाल 1977 में हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। जबकि, नहर 1955 में बननी शुरू हुई थी।

इसे भी पढ़ें – पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, तो दिल्ली में हवा घोंट रही दम, जाने आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Sukhbir Badal On CM – फेसबुक पर लाइव होते हुए सुखबीर बादल ने कहा, बालासर के लिए जाने वाली ब्रांच का काम 13 मार्च 1964 को पूरा हुआ था। वहीं, उन्होंने कहा कि बालासर की जमीन उनके पिता प्रकाश सिंह बादल को ननिहाल पक्ष से मिली थी। यह जमीन तो आजादी के पहले से ही उनके परिवार के पास है। शिअद प्रधान ने कहा, इस आरोप के लिए अगर मुख्यमंत्री 10 दिन के भीतर माफी नहीं मांगते हैं तो उन पर मानहानि का केस करेंगे।

इसे भी पढ़ें – गोल्‍डन गेट के बाहर फायरिंग कर बनाई वीडियो, नाबालिग निहंग गिरफ्तार

 सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोप लगा रहे हैं कि एसवाईएल नहर के बदले उन्हें गुरुग्राम में जमीन दी गई। मुख्यमंत्री को पहले तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए, क्योंकि एसवाईएल बनाने की सैद्धांतिक मंजूरी 1976 में तत्कालीन कांग्रेस के मुख्यमंत्री ज्ञानी जेल सिंह ने दी थी और गुरुग्राम जमीन की अलॉटमेंट मुझे होटल बनाने के लिए 1989 में हुई थी। उस समय हरियाणा सरकार में इंडस्ट्रियल पॉलिसी आई थी। जबकि, इस अलॉटमेंट से सात साल पहले बादल साहब ने एसवाईएल के खिलाफ कर्पूरी मोर्चा लगाया था। जबकि, प्रकाश सिंह बादल के कारण ही देवी लाल को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा था कि पंजाब सरकार पानी नहीं दे रही है और भगवंत मान बादल परिवार पर आरोप लगा रहे हैं।

 

Share.
Exit mobile version