उत्तर प्रदेश में लखनऊ ने स्मार्ट सिटी (Smart City) की रैंकिंग में पिछले वर्ष की तुलना में काफी सुधार किया है। और ऐसा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चल रहे कामों में गति आने की वजह से यह सम्भव हो पाया है। लखनऊ के निवासियों के लिए ख़ुशी की बात है कि यह महानगर अब 16 वें स्थान से घटकर 9वीं रैंक पर आ गया है। इसी के साथ लखनऊ रैंकिंग में देश के टॉप 10 शहरों में शामिल हो गया है।स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में पिछली बार लखनऊ को 16 वां स्थान मिला था। उस समय लखनऊ में स्मार्ट सिटी के काम काफी धीमि गति से चल रहे थे। कई काम तो शुभारम्भ भी नहीं हुआ था। लेकिन अब स्मार्ट सिटी के कामों ने काफी गति पकड़ ली है। लखनऊ को यह स्थान देश के 100 शहरों में मिला है।

इसे भी पढ़ें – CM योगी ने गोरखपुर में किया मतदान, कहा भाजपा लगाएगी छक्का

Smart City – लखनऊ नगर निगम को स्मार्ट सिटी में ऐसे ही बेहतर रैंक नहीं मिली है। इसके लिए कई मानकों पर उसे रखा गया। नई परियोजनाओं का काम शुरू कराने, जिन परियोजनाओं का काम चल रहा था उनके पूर्ण होने तथा उनकी प्रगति और लक्ष्य के हिसाब से काम होने की स्थिति पर परखा गया।

इसे भी पढ़ें – अखिल भारतीय प्राइवेट आईटीआई मैनेजमेंट एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन,मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा दो सूत्रीय ज्ञापन

पिछले कुछ महीनों में लखनऊ स्मार्ट सिटी ने परियोजना से जुड़े कई कामों पर बेहतर काम किया। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का काम पहले ही पूरा हो चुका था। स्मार्ट सिटी कार्यालय भी बन गया था। कमांड कंट्रोल सेंटर भी काम कर रहा है। कई विभागों की सेवाएं भी इससे जोड़ी जा रही हैं। स्मार्ट रोड बनाने का काम भी चल रहा है। पार्क भी बन रहे हैं। हेल्थ एटीएम भी स्थापित किए जा रहे हैं। सीवर सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए तमाम जगह नई लाइनें बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। नगर निगम ने बजट का भी यूटिलाइजेशन समय पर किया। जिसकी वजह से स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में सुधार हुआ।

 

Exit mobile version