गूगल ने Sir John Tenniel की 200वीं जयंती पर उनका डूडल (Google Doodle) बनाकर याद किया है। गूगल आए दिन अपने डूडल के ज़रिये महान हस्तियों और इतिहास के विशेष दिनों को याद करता रहता है|

आज 28 फ़रवरी को भी गूगल ने किसी विशेष वक्तित्व को याद किया है जिनका आज 200वा जन्मदिवस है और गूगल ने उन्हें अपने डूडल के ज़रिये इतने समय बाद आख़िर गूगल क्यों याद कर रहा है कौन हैं आख़िर सर जॉन टेनील तो आइये करंट न्यूज़ आपको बता रहा है इनकी हिस्ट्री।

Sir John Tenniel का जन्म

सर जॉन टेनील का जन्म 28 फरवरी 1820 को लंदन में हुआ था। राजनीतिक विषयों पर बनाए उनके कार्टूनों के लिए उन्हें याद किया जाता है।

सर जॉन टेनील की प्रतिभा छोटी उम्र से ही झलकने लगी थी। टेनील ने रॉयल एकेडमी स्कूलों में पढ़ाई की। सोसाइटी ऑफ़ ब्रिटिश आर्टिस्ट्स में उनकी एक पेंटिंग को शामिल किया गया। यह एक ऑयल पेंटिंग थी जिसे सर जॉन टेनील ने 16 साल की उम्र में बनाया था। यह उनकी पहली तस्वीर थी। इस तस्वीर की खूब तारीफ की गई।

उन्हें चित्रकारी और व्यंग्य कला में महारथ हासिल था। यही कारण था कि साल 1893 में उन्हें ‘नाइट’ की उपाधी से नवाजा गया। टेनील (टेनियल) का जन्म हुगेनोट वंश के एक तलवारबाज जॉन बुपटिस्ट टेनील के यहां हुआ था। बुपटिस्ट टेनील डांस मास्टर भी थे।

इसे भी पढ़े:-अमेरिका पहुंचते ही ट्रम्प की बेटी ने कही भारत को लेकर ये बड़ी बात

20 वर्ष की आयु में उनके साथ दुर्घटना हुई, जिसमें उनकी एक आंख चली गई, फिर भी उन्होंने पेंटिंग बनाना जारी रखा। इसके बाद उन्होंने वेस्टमिंस्टर के नए पैलेस के दीवारों की सजावट को लेकर आयोजित की गई एक डिजाइन प्रतियोगिता के लिए 16 फुट का कार्टून बनाया। सियासी गलियारे में इस कार्टून की खूर चर्चा हुई। इसके लिए उन्हें 100 यूरो की सम्मान राशि मिली थी।

टेनील द्वारा बनाए गए कार्टून लोग खूब पसंद किया करते थे। उन्होंने पंच मैगजीन के मुख्य राजनीतिक कार्टूनिस्ट के पद पर भी काम किया। सर जॉन ने लेखक लुईस कैरोल की किताब ‘एलिस एडवेंचर्स इन वंडरलैंड’ के लिए भी खूब कार्टून बनाए।

Sir John Tenniel द्वारा लिखी गई बुक

Sir John Tenniel द्वारा लिखी गई पहली इलेस्ट्रेशल बुक आपको काफ़ी आसानी से ऑनलाइन मिल सकती हैं ‘The Book Of British Ballads ‘ है जिसमे आपको उनके कामो के विषय में काफी कुछ जानने को मिलेगा इसकी कीमत लगभग 1000 से 1700 पडेगी|

Exit mobile version