नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना के विमान गणतंत्र दिवस पर (Republic Day Celebration) साहसिक फ्लाई पास्ट करते दिखाई देंगे। इस साल गणतंत्र दिवस पर फ्लाईपास्ट में 22 लड़ाकू विमान, 11 परिवहन विमान और सात हेलीकॉप्टर समेत कुल 40 विमान हिस्सा लेंगे। ये विमान वायुसेना के 10 अलग- अलग ठिकानों से उड़ान भरेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले विमान कुल 12 अलग- अलग फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे। हालांकि इस साल तेजस विमान और एएलएच गणतंत्र दिवस फ्लाई पास्ट में हिस्सा नहीं लेंगे।

इसे भी पढ़ें – ओडिशा में आयुष्मान योजना हुई लागू, एक करोड़ से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ : सीएम माझी

Republic Day Celebration – गणतंत्र दिवस समारोह में भारतीय वायुसेना के फ्लाई पास्ट के दौरान पहला फॉर्मेशन ध्वज होगा। इसके अलावा अजय, सतलुज, कटार, बाज, रक्षक, अर्जुन, वरुण, नेत्र और भीम फॉर्मेशन भी आसमान में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान वायुसेना के लड़ाकू विमानों द्वारा बनाए जाएंगे।भारतीय वायुसेना ने बताया कि 5 जगुआर विमान एरो फॉर्मेशन बनाएंगे। 6 राफेल लड़ाकू विमानों द्वारा वज्रंग फॉर्मेशन बनाया जाएगा। सुखोई लड़ाकू विमान त्रिशूल फॉर्मेशन बनाएंगे। अंत में राफेल लड़ाकू विमान वर्टिकल चार्ली के लिए आएंगे।

इसे भी पढ़ें – निश्चलानंद सरस्वती की ममता बनर्जी को नसीहत, सत्ता आती-जाती रहती है, पर इतिहास अमर रहता है

विंग कमांडर मनीष शर्मा ने बताया कि भारतीय वायुसेना के सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू पायलट इस फ्लाई पास्ट में भाग लेंगे। गणतंत्र दिवस परेड  ‘कर्तव्य पथ’ पर ध्वजारोहण समारोह के बाद शुरू होगी। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रपति सलामी लेंगी। इस वर्ष भारतीय वायुसेना के मार्चिंग दस्ते में चार अधिकारी (एक टुकड़ी कमांडर और तीन अतिरिक्त अधिकारी) और 144 वायुसैनिक शामिल हैं।

Share.
Exit mobile version