आज चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में बैठक की जा रही है। सबसे पहले लोकसभा प्रत्याशियों के साथ बैठक की जा रही है। माना जा रहा है कि बैठक में पंजाब लोकसभा चुनावों के नतीजों को लेकर चर्चा की जा सकती है। लोकसभा चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन पंजाब में बेहद ही खराब रहा है। और पंजाब में भाजपा एक सीट भी नहीं जीत पाई है।

इसे भी पढ़ें – राजा वड़िंग ने दिया विधायक पद से इस्तीफा, लुधियाना सीट चुने गए लोकसभा सांसद

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू भी पहुंचे

वहीं, इसके साथ ही 10 जुलाई को होने वाले जालंधर विधानसभा उप चुनाव और स्थानीय निकाय चुनावों पर भी भाजपा रणनीति बना सकती है। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने बताया कि पंजाब को केंद्र से क्या-क्या मदद चाहिए यह सब आज की बैठक में विचार किया जाएगा। रवनीत बिट्टू केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार भाजपा कार्यालय में हो रही बैठक भाग लेने पहुंचे हैं। बैठक से पहले रवनीत बिट्टू ने पैर छूकर सुनील जाखड़ का आशीर्वाद लिया।

Share.
Exit mobile version