पंजाब में विधान सभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने पार्टी हाई कमान को पत्र लिखकर उनकी शिकायत की है। उन्होंने सिद्धू पर पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कार्रवाई करने की पैरवी की है। अब पार्टी नेतृत्व ने भी मामला अनुशासन कमेंटी को भेज दिया है। पंजाब कांग्रेस चीफ अमरिंदर सिंह राजा और प्रभारी हरीश चौधरी ने हाई कमान से कहा है कि सिद्धू के खिलाफ कारण बताओ नोटिस (Notice To Sidhu) जारी किया जाए। नवजोत सिंह सिद्धू की पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंद सिंह बरार ने उन्हें नोट भी लिखा है।

इसे भी पढ़ें – कुमार विश्वास को हाई कोर्ट से राहत,अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयानबाजी में नहीं होंगे गिरफ्तार

Notice To Sidhu – बरार ने लिखा था, मैंने पाया है कि चुनाव से पहले ही सिद्धू लगातार पार्टी के फैसलों पर सवाल उठाते रहे हैं। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू कई बार दूसरी पार्टी के नेताओं की तारीफ भी करते हैं। वहीं कांग्रेस से प्रशांत किशोर की बात न बनने के बाद भी उन्होंने पीके के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली थी। उन्होंने प्रशांत किशोर को अपना पुराना दोस्त बताया था।

इसे भी पढ़ें – केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी, कहा बिजली की स्थिति को लेकर जनता को डरा रही है दिल्ली सरकार

प्रशांत किशोर के ‘जन सुराज’ वाले ट्वीट के बाद भी सिद्धू ने इसपर जवाब दिया था। उन्होंने कहा, पहला कदम ही आधी लड़ाई जीतने के बराबर होता है मेरे दोस्त। अच्छी शुरुआत हो तो परिणाम भी अच्छा ही होता है। आपके संविधान के प्रति विश्वास को सलाम है। लोगों को उनकी ताकत वापस दिलाना बहुत जरूरी है।

Share.
Exit mobile version