त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री (NEW CM) माणिक साहा 11का सदस्यीय मंत्रिमंडल आज सोमवार को शपथ लेगा।इनमे 9 पुराने और 2 नए चेहरे हैं। साहा के पद संभालने के एक दिन बाद राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य अगरतला में राजभवन में कैबिनेट मंत्रियों को गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। एक अधिकारी ने बताया कि आईपीएफटी के मेवार कुमार जमातिया को छोड़कर बिप्लब कुमार देब मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रियों को नई मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। देब सरकार में आदिवासी कल्याण मंत्री रहे जमातिया और आईपीएफटी के प्रमुख एनसी देबबर्मा के बीच मतभेद की खबरें हाल में सामने आई थीं।

इसे भी पढ़ें – सावरकर की किताबों को फिर से छापेगी गोवा सरकार,हम पर थोपा गया इतिहास पश्चिम का दुष्प्रचार – प्रमोद सावंत

राज्यपाल एसएन आर्य मुख्यमंत्री माणिक साहा, पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में राजभवन में कार्यक्रम में मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। साहा ने रविवार रात राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा, ”जिष्णु देव वर्मा, एनसी देब बर्मा (आईपीएफटी), रतनलाल नाथ, प्रणजीत सिंह रॉय, मनोज कांति देब, संताना चकमा, राम प्रसाद पॉल, भगवान दास, सुशांत चौधरी, रामपाड़ा जमातिया और प्रेम कुमार रियांग (आईपीएफटी) राज्य के कैबिनेट मंत्री के तौर पर कल शपथ लेंगे।

इसे भी पढ़ें – रकम उगाही के लिए चंडीगढ़ की कंपनी पर फर्जी छापा, CBI के चार अधिकारी गिरफ्तारी के बाद सस्पेंड

NEW CM – साहा ने रविवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज से स्नातक करने वाले साहा साल 2016 में भाजपा में शामिल होने से पहले विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्य थे। वह 2020 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने। बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके साहा त्रिपुरा क्रिकेट संगठन के अध्यक्ष भी हैं। भाजपा में उनका कद उनकी स्वच्छ छवि और बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड के कारण बढ़ा है, जिसमें नवंबर 2021 में हुए चुनावों में सभी 13 नगर निगमों में भाजपा को जीत दिलाना शामिल है।

Share.
Exit mobile version