नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी अपने खोए हुए जनाधार को (Mateen Ahmed Joined AAP And Balli Joined BJP) हासिल करने हेतु ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ निकाल रही है। इसी बीच दिल्ली में कांग्रेस के एक बड़े नेता ने पार्टी को अलविदा कह दिया। दिल्ली में पांच बार विधायक रह चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी मतीन अहमद रविवार को कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। गौरतलब है,वर्ष 2025 की शुरुआत में ही दिल्ली विधानसभा चुनाव होने हैं,ऐसे में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मतीन अहमद का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – कांग्रेस पार्टी ने AAP के खिलाफ ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ की शुरुआत की

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मतीन अहमद को पार्टी में शामिल कराया। इसके उपरांत अरविंद केजरीवाल ने एक जानकारी साझा करते हुए कहा कि यमुना पार क्षेत्र में चौधरी मतीन अहमद जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करते आए हैं। चौधरी साहब का आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत है।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली सरकार ने बनाया नया नियम, अब वित्तीय धोखाधड़ी करने वालों की संपत्ति होगी जब्त

Mateen Ahmed Joined AAP And Balli Joined BJP – आम आदमी पार्टी नेता हरशरण सिंह बल्ली ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी में वापसी कर ली। लगभग तीन दशक तक भाजपा का सिख चेहरा रहे और हरि नगर निर्वाचन क्षेत्र से चार बार जीत चुके हैं। पार्टी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली के पूर्व मंत्री सरदार हरशरण सिंह बल्ली और उनके बेटे सरदार गुरमीत सिंह रिंकू बल्ली रविवार काे प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हाे गए हैं। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष आर्य और सुभाष सचदेवा भी मौजूद रहे।

Share.
Exit mobile version