रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अपने सिद्धांतों से (JMM Is Involved In Corruption) भटक गई है और भ्रष्टाचार में लिप्त है  तथा झारखंड का विकास केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विचारधारा के जरिए ही संभव हो सकता है। सीता सोरेन ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेगी और अबकी बार 400 पार के अपने लक्ष्य को हासिल करेगी।

इसे भी पढ़ें – झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भाजपा में शामिल

सीता सोरेन 19 मार्च को भाजपा में शामिल हुई थीं। जामा से पूर्व विधायक सोरेन बृहस्पतिवार को झारखंड पहुंचीं और उन्होंने रांची में भाजपा मुख्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत की। सीता सोरेन ने कहा, ‘‘जब तक मेरे पति दुर्गा सोरेन (अब दिवंगत) पार्टी में थे झामुमो सही दिशा में जा रही थी लेकिन अब वह अपने सिद्धांतों और नीतियों से भटक गई है। झामुमो अब दलालों के हाथों में है और भ्रष्टाचार में लिप्त है।  सीता सोरेन ने दावा किया कि उनके पति ने झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी लेकिन उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया गया।

इसे भी पढ़ें – झारखंड में जेएमएम को बड़ा झटका, सीता सोरेन ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

JMM Is Involved In Corruption – उन्होंने कहा, मेरे पति की मौत अब भी एक रहस्य है। मैंने उनकी मौत  के मामले की लगातार जांच की मांग की लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया। तीन बार की विधायक और पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन की बड़ी पुत्रवधू सीता ने 2009 में अपने पति दुर्गा सोरेन के निधन के बाद से उन्हें झामुमो में अलग-थलग  किए जाने तथा अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया था और वह कुछ दिन पूर्व नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गई थीं। भाजपा ने उन्हें दुमका लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है।

Exit mobile version