लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का अन्‍याय बढ़ता जा रहा है लेकिन यह बहुत दिनों तक नहीं चलेगा और बहुत जल्दी ही पार्टी भाजपा
सरकार के अत्याचार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन (Jail Bharo Movement) शुरू करेगी। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती पर इटावा के चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद अपने संबोधन में सत्‍तारुढ़ भाजपा पर निशाना साधा।

इसे भी पढ़ें – बदायूं में महिला ने नौ पिल्लों को तालाब में फेंका, पुलिस ने मामला दर्ज किया

सपा मुख्‍यालय से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का अत्याचार बढ़ता जा रहा है लेकिन यह अन्याय बहुत दिनों नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हम कानपुर गए। भाजपा सरकार ने हमारे विधायक (इरफान सोलंकी) की जेल बदल दी और महराजगंज जेल ले गए। यादव ने चेतावनी दी कि वे किसी भी जेल में ले जाएंगे हम अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने हर जेल तक जाएंगे और बहुत जल्दी ही पार्टी भाजपा सरकार के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी।  उन्होंने कहा कि जल्दी ही हम नेताओं के साथ बैठेंगे और जेल भरो आंदोलन का ब्यौरा तय करेंगे।

इसे भी पढ़ें – भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को मास्क पहनने के बारे में जागरुक करें : सीएम योगी

Jail Bharo Movement – उल्लेखनीय है कि कानपुर नगर के सपा विधायक इरफान सोलंकी आपराधिक मामलों में पिछले दिनों गिरफ्तार किये गये थे। सोलंकी से मिलने सपा प्रमुख कानपुर जेल गये थे। बाद में सपा विधायक को प्रशासन ने महराजगंज कारागार में स्थानांतरित कर दिया।बयान के अनुसार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव, मैनपुरी से सांसद डिम्पल यादव और आदित्य यादव समेत अन्य नेताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया।

Exit mobile version