अमृतसर : अमृतसर डिवैल्पमैंट अथॉरिटी पुड्डा के पूर्व अतिरिक्त मुय प्रशासक मेजर अमित सरीन की तरफ से 340 जाली एन.ओ.सीज पकड़े जाने के मामले में एक विभाग की तरफ से एक और कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार विभाग ने मामले की जांच करने के बाद एस.डी.ओ. मनबीर और जे.ई. दविन्दरपाल को सस्पैंड कर दिया है। इससे पहले (fake noc ghappala) की शुरुआती जांच में दो कर्मचारियों इशवर सैनी और अश्वनी कुमार को पहले ही सस्पैंड किया जा चुका है।
fake noc ghappala – सूत्रों के अनुसार इस मामले में कुछ और बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है, क्योंकि इतनी सारी एन.ओ.सी. अकेले एस.डी.ओ. या जे.ई. के वश की बात नहीं है, क्योंकि एन.ओ.सी. पर कुछ और बड़े अaधिकारियों के भी हस्ताक्षर होते हैं और एन.ओ.सी. कई अधिकारियों के हाथों से निकलती है।
क्या था मामला
पुड्डा के अतिरिक्त मुय प्रशासक की तरफ से जब एक एनओसी की जांच की गई तो पता चला कि एनओसी की फीस विभाग में जमा ही नहीं करवाई गई है। लोगों को एनओसी एक ही नंबर पर दोबारा जारी कर दी जाती थी। पुड्डा के भ्रष्ट कर्मचारियों की तरफ से कोलोनाइजर को एक ही दस्तावेज पर 8 एन.ओ.सीज जारी कर दी थी रिश्वत लेकर इतनी दिलेरी करते थे कि यह भी नहीं सोचते थे कि इस दिलेरी का अंजाम क्या होने वाला है।