आकर्षक आई मेकअप का ट्रेंड बहुत जोरो से चल रहा है वैसे तो ये ट्रेंड बहुत पुराना है पर कुछ समय से ये और ज्यादा बढ़ गया है| अब लड़किया आई मेकअप पर ज्यादा फोकस करती है जिससे वो ज्यादा आकर्षित दिखती है|

अगर आप परेशान है कि किस तरीके का आई मेकअप करे या कैसे लगाना है तो आप हमारे इस लेख को बहुत ध्यान से पढ़े क्योंकि ये आपके बहुत काम आने वाला है| वैसे अब आपकी ये परेशानी खत्म होने वाली है क्योंकि अब हम आपको कुछ स्टाइलिश आई मेकअप के बारे में बताने जा रहे है|

बस आपको ये लेख पढ़ना है और ये चुनाव करना है की आप कौन सा मेकअप अपनाना चाहती है|

इसे भी पढ़ें : आईलाइनर के प्रकार दें आँखों को सही आकार

आकर्षक आई मेकअप के प्रकार

-प्रोम लुक :-

प्रोम लुक ज्यादातर रात के फंक्शन्स के लिए इस्तेमाल होता है| प्रोम आई मेकअप डार्क शेड में होता है और इस पर हाइलाइटर का भी इस्तेमाल किया जाता है तभी ये आपकी आखों में चार चाँद लगा देता है|

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें

-सेलिब्रिटी मेकअप :-

सेलिब्रिटी मेकअप भूरी आखों के लिए एकदम सही है| ये आई मेकअप आपको भीड़ में सबसे अलग दिखने में मदद करेगा| जब आप नीले शेड को ग्रे और सफ़ेद शेड के साथ मिलकर लगायेंगे तो ये बहुत ही ज्यादा उभर कर आएगा और आपको ये सेलिब्रिटी लुक देगा|

-कैटी पैरी लुक :-

कैटी पैरी लुक ग्रे आखों के लिए बहुत ही आकर्षित मेकअप है| इस मेकअप को इस्तेमाल करने के बाद ये आपको चार्मिंग और आकर्षक लुक देगा| मोटा ब्लैक ऑयलाइनर लगा कर और फिर उस पर सफ़ेद और चमकदार आई शैडो का इस्तेमाल करे| ये आपको पॉप सिंगर या आइकोनिक लुक देगा|

-यूनिक आई लुक :-

यूनिक मेकअप नीली या भूरी आखों पर ही अच्छा नहीं लगेगा बल्कि हरी आखों पर भी बहुत अच्छा लगेगा| ये आई लुक बहुत ज्यादा अलग और रचनात्मक लुक देगा| अगर आप इस लुक को अपना लेती है या अपनाने की कोशिश करती है तो आप भीड़ से बहुत ही ज्यादा अलग दिखेंगी और लोग आपको देखते रहेंगे| इसमें आप अगर अत्यधिक ग्लिटर का इस्तेमाल करेंगी तो ज्यादा सुंदर लगेंगी|

Image Sources : Google

Exit mobile version