नई दिल्ली : गीता काॅलोनी के झील खुरेंजा में बुधवार सुबह कार सवार ने घर के सामने झाड़ू लगा रही बुजुर्ग महिला को रौंद दिया। हादसे के बाद आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया। घायल जानकी कुमारी (65) को परिजन कृष्णा नगर के गोयल अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें (Elderly Woman Dies In Car Accident) मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से ही पुलिस को हादसे की सूचना मिली।

इसे भी पढ़ें – आतिशी का केंद्र पर हमला, कहा-राजनीतिक हथियार बन गई है ED

गीता काॅलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मुकुल राठौर (25) को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी ने कुछ दिनों पहले ही कार चलानी सीखी थी। बुधवार को वह दोनों बहनों को लेकर किसी काम से लक्ष्मी नगर गया था। लौटते समय गली में कार से नियंत्रण खो बैठा। कार जीजा के नाम पर है।

Elderly Woman Dies In Car Accident – पुलिस के मुताबिक, जानकी के परिवार में पति सुदेश चंद बक्शी, बेटा तरुण बक्शी के अलावा दो बेटियां हैं। तरुण का प्रॉपर्टी का काम है। बुधवार को जानकी घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। इस बीच सुबह करीब 8:45 बजे सफेद रंग की टोयोटा कोरोला कार गली में मुड़ी। मुकुल कार से नियंत्रण खो बैठा और जानकी टक्कर मार दी। इससे वे दीवार और कार के बीच फंस गईं।

इसे भी पढ़ें – केजरीवाल बहुत दिनों तक कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकते : भाजपा

गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखा है कि मुकुल की बहन कार से उतरकर बुजुर्ग को देखती है। इसके बाद मुकुल फरार हो जाता है। पुलिस सीसीटीवी के अलावा परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने
बुधवार को ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के बाद से जानकी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version