दिल्ली नगर निगम चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन पर हुए खुलासे ने विपक्ष को बड़ा अवसर उपलब्ध करा दिया है। कांग्रेस (Congress On AAP) ने कहा है कि कल गांधी और भगत सिंह के आदर्शों की बात करने वाले आज दुष्कर्म के आरोपियों से मसाज करा रहे हैं। यह केवल गैरकानूनी और अपराध नहीं है, बल्कि बड़ा नैतिक पतन भी है। पार्टी ने इस मामले पर अरविंद केजरीवाल से सफाई भी मांगी है।

इसे भी पढ़ें – कम नहीं हो रही आम आदमी पार्टी की मुसीबतें, पहले स्टिंग आई अब एक विधायक की पिटाई

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध नए आदर्श की बात करने वाले अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का इससे ज्यादा नैतिक पतन नहीं हो सकता कि एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी से उनका एक मंत्री मसाज करा रहा है। अलका लांबा ने कहा कि इससे ज्यादा शर्मनाक है कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी सरकार इस भ्रष्टाचारी मंत्री को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और उनकी तुलना भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों से कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – फिज़ियोथैरेपिस्ट निकला रेपिस्ट, सत्येंद्र जैन के मसाज वीडियो पर नया खुलासा

Congress On AAP – अलका लांबा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पहले इसे राजनीतिक आरोप बताकर अपना पल्ला झाड़ रही थी, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद उनके पास कोई बहाना नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपियों की भगत सिंह से तुलना कर और उनके लिए पदम पुरस्कारों की मांग कर उन्हें पूरे देश का अपमान नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन जेल में रहकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल कहते थे कि भ्रष्टाचार को समाप्त करेंगे, लेकिन उनके मंत्री ही अब भ्रष्टाचार के संरक्षक बन चुके हैं।

Exit mobile version