बरनाला/शैहणा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ‘तंदुरुस्त पंजाब’ मिशन के तहत राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, हलका भदौड़ में भी खेल के (healthy Punjab mission) बुनियादी ढांचे का बड़े पैमाने पर विकास किया जा रहा है, जहां 20 करोड़ रुपए से 40 गांवों में खेल के मैदान बनाए जाएंगे।

हलका भदौड़ के विधायक लाभ सिंह उगोके ने शैहणा के पास स्थित गांव संधू कलां में बन रहे खेल मैदान का जायजा लेने के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के मैदानों से जोड़कर उन्हें खेलों के लिए प्रोत्साहित करना है।

विधायक उगोके ने विशेष रूप से बताया कि संधू कलां गांव में 44 लाख रुपए की लागत से एक बड़ा खेल मैदान और 23 लाख रुपए की लागत से एक वॉलीबॉल का मैदान तैयार किया जा रहा है। क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए विशेष स्टैंडर्ड ट्रैक भी बनाया जा रहा है। इन खेल मैदानों में वॉलीबॉल, ट्रैक, क्रिकेट, नेटबॉल, कबड्डी और फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों की सुविधाएं होंगी, ताकि पंजाब के युवा कड़ी मेहनत कर राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें।

healthy Punjab mission – लाभ सिंह उगोके ने जोर देते हुए कहा कि पंजाब सरकार जहां लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, वहीं युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए गांवों में खेल के मैदान बनाना बेहद जरूरी है। विधायक ने पंजाब सरकार का एक बार फिर धन्यवाद किया और युवाओं को संदेश दिया कि उन्हें इन खेल के मैदानों से जुड़कर आगे आना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि युवा इन मैदानों में खेलने आते हैं, तो वे निश्चित रूप से अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे और नशे से दूर रहेंगे, जो एक बहुत बड़ा सामाजिक संदेश है।

Share.
Exit mobile version