• प्रदेश विधान सभा चुनाव की तैयारियों पर होगी खास चर्चा
  • मोदी और योगी भी जुड़ेंगे वर्चुअली

लखनऊ। आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक है जिसमें प्रदेश के नेता वर्चुअली जुड़ेंगे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा. दिनेश शर्मा सहित करीब 24 नेता इस बैठक में शामिल होंगे।

उम्मीद की जा रही है कि बैठक में प्रदेश विधान सभा चुनाव की तैयारियों पर खास चर्चा होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल रहेंगे। उत्तर प्रदेश से पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी दिल्ली में आयोजित इस बैठक में उपस्थित रहेंगे।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक व अन्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य वर्चुअली शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर नेताओं के वर्चुअली जुड़ने की व्यवस्था की जा चुकी है।

माना जा रहा है कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए इस बैठक में पार्टी की रणनीति और रोड मैप पर चर्चा की जाएगी।

उत्तर प्रदेश इसी के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस बैठक में शामिल होंगे।

Exit mobile version