BJP Legislative Council Update: विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव में नाम वापसी अवधि पूरा होने पर गुरुवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे ने प्रमाणपत्र सौंप दिए। 12 सदस्यों के चुनाव के बाद सदन में भारतीय जनता पार्टी की ताकत तो बढ़ी है परंतु पलड़ा समाजवादी पार्टी का ही भारी रहेगा। आगामी 30 जनवरी के बाद विधानपरिषद में समाजवादी पार्टी की सदस्य संख्या 55 से घटकर 51 रह जाएगी। जिन छह सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उसमें दलनेता अहमद हसन फिर सदन में दिखेंगे।

इसे भी पढ़े :Congress CWC News Update:कांग्रेस ने कल बुलायी सीडब्ल्यूसी बैठक

पार्टी प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी का कार्यकाल गत 18 मई 2018 को पूरा हो गया था। उन्हें भी सदन में जाने का मौका मिला है।वहीं , भाजपा के सदस्य 25 से बढ़कर होंगे। नए 10 सदस्यों में तीन दिनेश शर्मा,स्वतंत्र देव सिंह और लक्ष्मण आचार्य को फिर से मौका मिला है जबकि गुजरात कैडर के सेवानिवृत्त आइएएस अरविंद कुमार शर्मा संग गोविंद नारायण शुक्ला, अश्विनी त्यागी, कुंवर मानवेंद्र सिंह, सलिल विश्नोई, धर्मवीर प्रजापति, सुरेंद्र चौधरी नए सदस्य है। डा. दिनेश शर्मा के अलावा सभी सदस्य प्रमाण पत्र लेने विधानभवन स्थित टंडन सभागार पहुंचे।

नवनिर्वाचित सदस्य: डा. दिनेश शर्मा, स्वतंत्रदेव सिंह, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, कुंवर मानवेंद्र सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, गोविंद नारायण शुक्ला, सलिल विश्नोई, अश्विनी त्यागी, धर्मवीर प्रजापति, सुरेंद्र चौधरी, अहमद हसन व राजेंद्र चौधरी।

फिर से बने सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, अहमद हसन, स्वतंत्रदेव सिंह और लक्ष्मण प्रसाद आचार्य।

BJP Legislative Council Update: इन्हें नहीं मिला मौका आशु मलिक, रमेश यादव, रामजतन राजभर, वीरेंद्र सिंह, साहब सिंह सैनी, धर्मवीर अशोक, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, और प्रदीप कुमार जाटव ।

  • विधान परिषद चुनाव दलीय स्थिति-कुल सीटें-100
  • 30 जनवरी 2021 तक बाद में समाजवादी पार्टी- 55 51
  • भारतीय जनता पार्टी-25 32
  • बहुजन समाज पार्टी-8 6
  • कांग्रेस- 2 2
  • अपना दल सोनेलाल- 1 1
  • शिक्षक दल- 1 1
  • निर्दलीय समूह 2 2
  • निर्दलीय 3 3
  • रिक्त 3 2

इसे भी पढ़े : 10 BJP, 2 Samajwadi Party candidates set to get elected unopposed to UP Legislative Council

Exit mobile version