Bhartiye Janta Party: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 22 से 24 जनवरी तक लखनऊ में रहने का कार्यक्रम है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह प्रदेश मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार के मद्देनज़र लखनऊ आ रहे हैं। यहां वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन करविस्तार की औपचारिकताएं तय करेंगे। साथ ही पंचायत चुनाव व मिशन-2022 के मद्देनज़र रणनीति बनाएंगे। इसी बैठक में केंद्र सरकार के पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा को जिम्मेदारी दिए जाने पर भी फैसला होगा। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होगा। कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं।

दरअसल, भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कई मंत्रियों के कामकाज,से प्रसन्न नहीं है। वहीं कई विभागों में अधिकारियों की मनमानी और मंत्रियों की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठते रहे हैं। संभावना है कि मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरे भी शामिल किए जा सकते हैं। यह मंत्रिमंडल विस्तार फरवरी में होने वाले बजट सत्र से पहले हो सकता है। इस बीच रविवार को पूर्व आईएएस अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इसे भी पढ़े:प्रदुषण से मिसकैरेज हो रहे है, रिसर्च में आये चौकाने वाले आंकड़े

भाजपा के दस प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन

विधान परिषद चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के 10 प्रत्याशी सोमवार को नामांकन करेंगे। इससे पहले सभी उम्मीदवार पार्टी मुख्यालय पर जुटेंगे। वहां से नामांकन करने के लिए एक साथ सभी विधान परिषद जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे। प्रवक्ता मनीष दीक्षित ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को लेकर रविवार को शाम को एक बैठक हुई। इसमें नामांकन प्रक्रिया के संबंध में सभी औपचारिकताएं पूर्ण की गई। इससे पहले सभी प्रत्याशियों को सिंबल बांटे गए। नामांकन करने वालों में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, आरविंद कुमार शर्मा, अश्वनी त्यागी, सलिस बिश्नोई, गोविंद नारायण शुक्ला , सुरेंद्र चौधरी, डा. धर्मवीर प्रजापति, कुवर मानवेंद्र सिंह शामिल हैं।

राधा मोहन सिंह तीन दिन के दौरे पर लखनऊ में

Bhartiye Janta Party: यूपी प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह 18 जनवरी से 20 जनवरी तक प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह बाराबंकी, गोण्डा व बहराइच का दौरा करेंगे। वह लखनऊ में बैठके कर पंचायत चुनाव के संबंध में रणनीति बनाएगे। 18 जनवरी को वह बाराबंकी व बहराइच में रहेंगे। 19 जनवरी को वह बाराबंकी में बैठक करेंगे।

इसे भी पढ़े:इसी हफ्ते जेपी नड्डा करेंगे लखनऊ का दौरा, यूपी में कैबिनेट विस्तार पर होगी चर्चा

UP के बाहुबलियों का अनोखा गाड़ी प्रेम, जानिए किस VIP नंबर की गाड़ी से चलता है कौन?

Exit mobile version