• मेले की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के नगर में दिवाली मेले के आयोजन में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है जहां पीएम मोदी और सीएम योगी के होर्डिंग लगाए गए हैं।

जानकारी मिल रही है कि अराजकतत्वों ने गुरुवार रात को उनकी होल्डिंग को फाड़ दिया। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष बढ़ गया।

जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस को मिली,वैसे ही जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस बात का दावा किया है कि जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वाले को पकड़ा जाएगा।

यह घटना नगर के मुख्य बाजार की है। यहां शासन के निर्देश पर दिवाली मेला का आयोजन किया गया था। इसका उद्घाटन शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य के द्वारा किया गया था।

नगर पालिका के ईओ राम सिंह ने होर्डिंग को टेप लगाकर जुड़वा दिया है। नगर के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मामले की जानकारी पार्टी के नेताओ और जिले के अधिकारियों को दी।

मेले की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाएं जा रहे हैं। जिसके चलते मेले में तैनात पुलिस को सख्त निगरानी करने का आदेश दिया गया है।

वही इंस्पेक्टर अलापुर संजय सिंह के द्वारा बताया गया कि भीड़भाड़ में होर्डिंग फट गया था। उसे जुड़वा दिया गया है। किसने फाड़ा है, यह स्पष्ट नहीं है।

Exit mobile version