गुरुवार को दोपहर काले रंग की कार मैनपुरी में सपा कार्यालय पहुंची तो ‘नेताजी जिंदाबाद’ के नारे लगने लगे। कार रुकी तो सुरक्षा से जुड़े चार कर्मियों ने सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को नीचे उतारा। एक सुरक्षाकर्मी ने एक हाथ पकड़ा तो एक सुरक्षाकर्मी के कंधे पर मुलायम ने हाथ रखा। नजर भीड़ पर पड़ी तो उन्होंने हाथ हटाकर भीड़ के सामने जोड़ लिए। चेहरे पर चिर परिचित मुस्कान दिखी तो शोर बढ़ गया। बहन कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए नेताजी (Mulayam Singh Yadav) ने कहा कि चुनाव में हार जीत होती रहती है।अन्याय के खिलाफ संघर्ष करें।
इसे भी पढ़ें – ट्रेन में महिला यात्री पर अश्लील फब्तियां कसना पड़ा भारी, तीन आरोपी गिरफ्तार
विधानसभा चुनाव में प्रचार करने आए मुलायम सिंह यादव ने बेटे अखिलेश यादव के लिए वोट मांगे थे। इसके बाद वे सिर्फ कार्यकर्ताओं से मिलने मैनपुरी आए। आते ही उन्हें कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए ले जाया गया। उन्होंने माइक पकड़ा और लगभग 20 मिनट बात रखी। कहा कि आंबेडकर के साथ उन्हें भी काम करने का मौका मिला। समाजवादी लोग उनके अगले जन्मदिवस पर उनके विचारों की पुस्तक तैयार कराएं और इसे जनता के बीच बांटें।
इसे भी पढ़ें – बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर संघ ने किया पथ संचलन, पुष्प वर्षा से लोगो ने किया स्वागत
मुलायम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संघर्ष ही समाजवादी पार्टी है। अन्याय के खिलाफ संघर्ष करें। चुनाव में हार जीत होती रहती है। पार्टी संगठन को मजबूत करें। उनका मन था कि मैनपुरी के कार्यकर्ताओं से मिला जाए, इसलिए वे कार्यकर्ताओं से मिलने आए हैं।