हरियाणा में विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीने का समय बचा है। वहींं, इससे पहले हरियाणा कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी के साथ ही उनकी बेटी और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, पहले भी उनकी नाराजगी सामने आती रही है।
इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री तीर्थ यात्री योजना के तहत अंबाला से रवाना हुई अयोध्या के लिए बस, CM नायब सैनी ने दिखाई हरी झंडी
सैलजा ने कहा उनके साथ नहीं हुआ ठीक
किरण चौधरी के इस फैसले पर अब सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है कि श्रुति चौधरी के इंसाफ तो नहीं हुआ है। हम भिवानी और गुरुग्राम हार गए। गुरुग्राम में कैप्टन अजय यादव चुनाव लड़ लेते तो वो चुनाव जीत जाते। भिवानी से श्रुति चौधरी चुनाव लड़ती तो जीत जातीं। श्रुति चौधरी पहले भी भिवानी से सांसद रही हैं।
इसे भी पढ़ें – Haryana Weather News : हरियाणा में गर्मी से हाल हुआ बेहाल, 46 के पार पहुंचा पारा
आज थाम सकती हैं बीजेपी का दामन
माना जा रहा है कि किरण चौधरी और श्रुति चौधरी आज बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। किरण चौधरी वर्तमान में हरियाणा की तोशाम सीट से विधायक हैं। श्रुति चौधरी हरियाणा कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष थीं। किरण चौधरी ने इससे पहले एक्स पर अपना त्यागपत्र शेयर करते हुए लिखा, मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। हरियाणा के जनक चौ. बंसीलाल जी के संस्कारों और विचारधारा को हरियाणा में प्रसारित करना, क्षेत्र और प्रदेश का ईमानदारी से विकास करना मेरी हमेशा प्राथमिकता रहेगी।