पंजाब में नशे को लेकर सरकार अब गंभीर नजर आ रही है। मंगलवार को सीएम भगवंत सिंह मान ने पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। जिसमें नशा तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया था।
पंजाब पुलिस द्वारा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। और पुलिस ने अवैध हथियारों और ड्रग्स के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की घोषणा, पंजाब पुलिस में होगी में 10 हजार पदों पर भर्ती
7 वाहन और 2 लाख रूपये भी किए बरामद
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी सांझा की हैं। बता दें कि सीमा पार से अवैध हथियारों और ड्रग्स की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 4.1 किलो हेरोइन, तीन पिस्टल, 45 जिंदा कारतूस, 2.07 लाख की ड्रग मनी और 7 वाहन भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस सहित कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।