Advertisement

चुनावी राजनीति : क्या चंद्रशेखर आजाद सपना होगा सच

0
26
  • योगी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में आगामी होने वाले चुनावों के लिए बिगुल पहले ही बज चुका है। यही वजह है कि हर नेता अपने स्तर पर लड़ने के लिए तैयारी में जुटा हुआ है। इसी बीच आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है।

इसके साथ ही उन्होंने यह घोषणा भी की कि आजाद समाज पार्टी उत्तरप्रदेश विधानसभा की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि, किसी भी सीट के लिए प्रत्यासी सवर्ण नही होगा। उनकी यह बात एक बड़ा मुद्दा बन गई है।

इस विषय ओर मशहूर कार्टूनिस्ट इरफान ने एक कार्टून बनाया है, जो काफी वायरल भी हो रहा है। बता दें कि उनके द्वारा बनाए गए कार्टून से सिर्फ एक मतलब निकलता है कि नेताओं का काम सपने देखना और सपने दिखाना होता है।

क्योंकि उत्तरप्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव के लिए एक नए नेता मैदान पर उतरे हैं- जिनका नाम है चन्द्रशेखर आजाद। जो एक बड़े सपने के साथ मैदान ओर उतर तो रहे हैं। इसके साथ ही जनता को भी सपना दिखा रहे हैं। लेकिन उनका यह सपना अन्य पार्टियों का सपना तोड़ सकता है।