Advertisement

यमुना में नजर आया बड़ी मात्रा में सफेद रंग का झाग, अमोनिया की मात्रा बढ़ने से पानी की आपूर्ति पर पड़ेगा असर

0
18
White Foam Seen In Yamuna

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में यमुना के बेहतरी को लेकर दावे और वादे सरकारों द्वारा खूब किए जाते हैं, लेकिन अक्सर यमुना की बदहाल स्थिति उन दावों की पोल खोलती नजर आती है। एक (White Foam Seen In Yamuna) बार फिर दिल्ली के यमुना की बदहाल स्थित नजर आई है। रविवार को दिल्ली के कालिंदी कुंज यमुना घाट पर यमुना के पानी में बड़ी मात्रा में सफेद रंग का झाग नजर आया। बीते वर्ष छठ महापर्व के दौरान कालिंदी कुंज यमुना में झाग को लेकर खूब राजनीति देखने को मिली थी और आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने आई थी। अब एक बार फिर कालिंदीकुंज यमुना के पानी में झाग ही झाग नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें – आप के विधायकों को भाजपा धमका रही है : राघव चड्ढा

दिल्ली में यमुना के अंतिम छोर कालिंदी कुंज में यमुना घाट पर रविवार को यमुना की बदहाल स्थिति नजर आई। यहां यमुना के पानी में बड़ी मात्रा में सफेद रंग का झाग नजर आया। दरअसल यमुना के पानी में सफेद रंग का झाग तब नजर आता है, जब पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ जाती है। वहीं जब अमोनिया की मात्रा पानी में बढ़ जाता है तो दिल्ली में पानी सप्लाई पर भी इसका असर पड़ता है, क्योंकि यमुना के पानी को ट्रीट करके कई इलाकों में सप्लाई की जाती है और जब यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ जाती है, तो ट्रीटमेंट प्लांट पर इसका असर पड़ता है और फिर पानी की सप्लाई में कटौती करनी पड़ती है।

इसे भी पढ़ें – जो खुद को बताते थे ‘कट्टर ईमानदार’, वे निकले ‘झूठों के सरदार’ : भाजपा

White Foam Seen In Yamuna – वहीं, यमुना की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों का कहना है कि यमुना की बेहतरी के लिए सरकार और समाज को काम करने की जरूरत है। लोगों को गंदगी नहीं फैलानी चाहिए. वहीं सरकार द्वारा जो यमुना में नाले का पानी गिराया जा रहा है, उसको बंद किया जाना चाहिए। लोग देश में यमुना और गंगा को पूजते हैं. लोगों की नदियों में आस्था है। इसको ध्यान में रखते हुए इसकी बेहतरी के लिए काम होना चाहिए। लोगों ने यह भी बताया कि जल से ही संस्कृति की शुरुआत हुई है। अगर नदियां नहीं रहेंगी, तो समाज और लोग भी नहीं रहेंगे। इसलिए नदियों को बचाना अति आवश्यक है।