Advertisement

किताबों का युवाओं के जीवन में कितना महत्व

0
490
किताबों का युवाओं के जीवन में कितना महत्व

दुनिया में न जाने कितनी तरह की किताबे है, बच्चों की किताबों से लेकर बड़ो की किताबों तक| सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ने का एकमात्र सहारा होती है किताबें| यह हमारी ज़िन्दगी का एक अभिन्न हिस्सा है जो हमे दूसरों के अनुभवों से अवगत करवाती है| दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है जो किताब को अपना दोस्त मानते है|

किताबें ज्ञान का खजाना होती है जिसे हर कोई अपने अंदर समाहित करना चाहता है| लोग अपने खाली समय का सदुपयोग करने के लिए भी किताबों का सहारा लेते है|

किताबें कई प्रकार की होती है जैसे कि इमोशनल, कॉमेडी, रोमांटिक, इत्यादि जिनको हम नॉवेल कहते है| अगर किताबें न हो तो सबका जीवन ही अधूरा है| आज कल के जमाने में एक किताब जिसको हम डिजिटल बुक मतलब (ई-बुक) कहते है| आजकल लोग ई-बुक ज्यादा पढ़ते है| आज हम बताते है कि पुस्तक कितने प्रकार कि होती है|

इसे भी पढ़ें:  बोधिधर्म एक बौद्ध भिक्षुक


पुस्तक 9 प्रकार कि होती है:-

कॉमिक, ग्राफ़िक, इलस्ट्रेटेड, कॉफ़ी टेबल, एंथोलॉजी, ऑडियो, ई-बुक, एक्टिविटी और कोलोरिंग|


इन सभी प्रकार कि किताबों को पढ़ा जाता है, अब हम आपको बताते है यह किताबें किस लिए होती है और क्यों होती है|

कॉमिक :- कॉमिक किताब को आम तौर पर मासिक या पाक्षिक रूप से प्रकाशित किया जाता है। इसमें कई तरह कि कहानियाँ होती है जिसे पढ़कर लोग खुश हो जाते है और लोगो को इसे पढ़ने में बहुत मज़ा आता है|

ग्राफ़िक :- ग्राफिक बुक में कहानी को दर्शाने के लिए कला भी होती है लेकिन जैसा कि नाम से ही पता चलता है, यह लंबी कलाकारी और एक कहानी के साथ उपन्यास है। इससे लोगो को बहुत कुछ सिखने को मिलता है|

इलस्ट्रेटेड :- इलस्ट्रेटेड किताब खासकर बच्चों के लिए होती है इसमें कहानिया चित्रों के साथ दिखती है जो बच्चे आराम से देख कर समझ सके, तथा उन्हें वो आकर्षित लगती है| साथ ही बच्चों को इन चित्रों क द्वारा पढ़ाया भी जाता है|

कॉफ़ी टेबल :- कॉफ़ी टेबल पुस्तकें आमतौर पर आकार में बड़ी होती हैं। ये पुस्तकें कागज़ की बड़ी क्वालिटी के साथ मजबूत और चित्र-भारी होती हैं, जो एक कारण यह भी है कि ये पुस्तकें अन्य पुस्तकों की तुलना में थोड़ी सी मसालेदार होती हैं।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें

एंथोलॉजी :- एंथोलॉजी बुक कविताओं, कहानियों, नाटकों, लेखन पर शामिल होती है| ये किताबे पढ़ने में मज़ेदार होती है|

ऑडियो :- ऑडियो बुक ऐसी बुक है जिसे विभिन्न भाषाओं को जानने के लिए बनाया गया है| यदि आप किसी अन्य भाषा की फिल्म को अपनी भाषा में देखना चाहते है तो ये एकअच्छा स्त्रोत है|

ई-बुक :- ई-बुक या इलेक्ट्रॉनिक बुक एक डिजिटल प्रकाशित है जिसमें पाठ, चित्र दोनों शामिल हैं। आप इन पुस्तकों को अपने साथ कहीं भी ले जा सकते है, साथ ही अपने फोन में डाउनलोड करके कभी भी कही भी पढ़ सकते है|

एक्टिविटी :- कोड-क्रैकर्स, कनेक्ट-द-डॉट्स, पज़ल्स, वर्ड पॉवर और सुडोकू जैसे गेम में एक्टिविटी बुक्स इंटरेक्टिव होती हैं| कुछ गतिविधि पुस्तकों में रंग पृष्ठ भी होते हैं। यह बुक खास तोर पर छोटे बच्चो के लिए बनी है जिससे बच्चे समझ सके और बच्चो का दिमाग भी तेज अथवा सक्रीय रहे|

कोलोरिंग :- यह किताब भी बच्चों के लिए है, इस किताब में अलग अलग चित्र बने होते है जिनमे बच्चों को रंग भरने होते है, इसमें ऐसे ऐसे चित्र होते है जिसमे बच्चे अपनी पसंद के रंग भर सकते है और साथ साथ उनकी कला भी अच्छी होती है|

यह पुस्तक हमारे जीवन में बहुत कुछ नया लेकर आती है और हमे दुनिया से जुड़ी हर बात सिखाती है| किताबें मन को शान्ति पहुँचाती है, जीवन को समझने तथा जीने की कला से अवगत करवाती है|

Image Source: Google