Advertisement

यूपी नगर निगम चुनाव : भगवा आंधी में विपक्ष का सूपड़ा साफ

0
25
UP Municipal Corporation Election Result

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर निगम की सभी 17 सीटों (UP Municipal Corporation Election Result) पर भगवा लहरा दिया है। पिछले चुनाव में 16 नगर निगम में अलीगढ़ और मेरठ समाजवादी पार्टी (सपा) के खाते में गयी थी मगर इस बार भाजपा ने न सिर्फ अलीगढ और मेरठ पर कब्जा किया बल्कि नई नवेली शाहजहांपुर सीट पर भी विजय पताका फहरायी। यहां की पहली नागरिक बनने का गौरव भाजपा उम्मीदवार अर्चना वर्मा को मिला। भाजपा ने सभी 17 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। इनमें से कानपुर, बरेली व मुरादाबाद में भाजपा ने निवर्तमान महापौर पर ही दांव लगाया था जबकि अन्य सभी सीटों पर नए कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा था। 17 में से 17 सीटों पर योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों पर आमजन ने मुहर लगाई और कमल खिलाया।

इसे भी पढ़ें – शाहजहांपुर नगर निगम में भाजपा की अर्चना वर्मा बनीं पहली महापौर, 30 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीतीं

पार्टी सूत्रों का दावा है कि आम जनता ने उम्मीदवारों के नाम जाति पर गौर न कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से खुश होकर अपना वोट भाजपा के पक्ष में दिया है क्योंकि कानपुर समेत कुछ अन्य नगर निगमों में लोगबाग मौजूदा मेयर के रवैये से खासेआहत थे। भाजपा और योगी के प्रति आमजन का विश्वास है कि पार्टी के चार प्रत्याशियों ने दूसरी बार महापौर बनने का गौरव हासिल किया। कानपुर से प्रमिला पांडेय, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल और बरेली से
उमेश गौतम अनवरत दूसरी बार महापौर बने, जबकि हरिकांत अहलूवालिया इसके पहले भी मेरठ के महापौर रह चुके हैं। झांसी में भाजपा के बिहारी लाल ने सबसे पहले जीत हासिल की। उन्हें कुल 123503 वोट मिले। वहां लड़ने वाले अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

इसे भी पढ़ें – काशी चमकी, अयोध्या चमक रही अब नेमीशरण की बारी है : योगी

UP Municipal Corporation Election Result – लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी सपा की वंदना मिश्रा को करीब 52 हजार 699 मतो से हराया। भाजपा उम्मीदवार को एक लाख 16 हजार 205 वोट मिले जिसके मुकाबले में सपा प्रत्याशी को 63 हजार 506 वोटों से संतोष करना पड़ा। गोरखपुर नगर निगम में भाजपा के डा मंगलेश श्रीवास्तव ने सपा की काज निषाद को 60 हजार 885 वोटों से शिकस्त दी। वाराणसी में भाजपा के अशोक तिवारी सपा के ओम प्रकाश सिंह को करीब 60 हजार मतो से हराया। प्रयागराज में भाजपा के गणेश चंद्र उमेश केसरवानी ने भगवा लहराया।

इसे भी पढ़ें – माफिया कहता है जान बख्श दो, ठेला लगाकर जी लूंगा : योगी आदित्यनाथ

अयोध्या में भाजपा के गिरीश पति त्रिपाठी ने सपा के आशीष पाण्डेय दीपू से करीब 35625 मतों से विजय दर्ज की है।भाजपा प्रत्याशी को 77456 और सपा प्रत्याशी को 41831 मत प्राप्त हुए हैं। इसी तरह नगर निगम के 60 वार्डों में 27 पार्षद भाजपा के और 17 समाजवादी पार्टी के,10 निर्दल तथा तीन बसपा, एक आम आदमी पार्टी, एक पीस पार्टी तथा एक रालोद प्रत्याशी विजयी घोषित हुए हैं। नगर निगम अयोध्या में पहली बार आम आदमी पार्टी का पार्षद विजयी हुए हैं। कानपुर में भाजपा की प्रमिला पांडेय ने सपा की वंदना वाजपेयी को हराया जबकि अलीगढ में भाजपा के प्रशांत सिंघल विजयी हुये। मेरठ में हरिकांत अहलूवालिया और झांसी में बिहारी लाल आर्य ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़ें – स्मार्ट सिटी योजना के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ : अखिलेश

शाहजहांपुर 17वें नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा पहले राउंड से ही अपनी बड़त जारी रखते हुए अंतिम राउंड में काग्रेस प्रत्याशी निगहत इकबाल को 30256 वोटो से हरा कर अपनी जीत दर्ज कराई। अर्चना वर्मा को कुल 80740 वोट मिले जबकि नोटा पर 1335 वोट डाले गए। अर्चना वर्मा को समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने के बाद नामांकन से एक दिन पहले सपा छोड़ लखनऊ में उप मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री ने अर्चन वर्मा को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करा कर भारतीय जनता पार्टी ने मेयर पद का उम्मीदवार की घोषणा की थी।

सहारनपुर नगर निगम में भाजपा के महापौर उम्मीदवार डा. अजय सिंह ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार खतीजा बेगम को 7972 वोटों के अंतर से हराया। नगर निगम मथुरा वृन्दावन के मेयर के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी बसपा के राजा मोहतशिम अहमद को एक लाख से अधिक मतों से पराजित किया।
जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल को एक लाख 45 हजार 720 मत मिले जबकि बसपा के मोहतशिम अहमद को 35 हजार 191 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें – बाघ के हमले में एक युवक की मौत, दो साल में 19 लोग हादसे का शिकार

मुरादाबाद में नगर निकाय चुनाव मतगणना में भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने 121415 मत प्राप्त कर जीत की हैट्रिक लगाई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी को 3589 वोटों से पराजित किया। समाजवादी पार्टी के गढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान को छोड़कर सपा समेत सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। नगर निगम मथुरा वृन्दावन के मेयर के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी बसपा के राजा मोहतशिम अहमद को एक लाख से अधिक मतों से पराजित किया। गाजियाबाद में सुनीता दयाल, बरेली में उमेश गौतम और फिरोजाबाद में कामिनी राठौर ने भाजपा का झंडा बुलंद किया। आगरा में भाजपा महापौर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा की लता वाल्मीकि को पछाड़कर 113470 वोटों से विजई हुईं।