नई दिल्ली/भोपाल : नोएडा की रहने वाली 33 वर्षीय मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के हाई-प्रोफाइल मामले में आज का दिन बेहद निर्णायक और अहम है। भोपाल एम्स (AIIMS) अस्पताल परिसर में पुलिस बल की भारी मुस्तैदी और सुरक्षा घेरे के बीच ट्विशा के शव का दूसरा पोस्टमार्टम (री-पोस्टमार्टम) किया जा रहा है। इस (second postmortem of model) अत्यंत संवेदनशील मामले में मौत के छिपे हुए असली सच को सामने लाने और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए दोबारा यह जटिल फॉरेंसिक प्रक्रिया अपनाई गई है।

ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने मीडिया को बताया कि एम्स में इस विशेष पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा, जिसके बाद भदभदा श्मशान घाट में आज शाम 5 बजे गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें कि दिल्ली एम्स के विशेषज्ञ फॉरेंसिक डॉक्टरों की चार सदस्यीय विशेष टीम रविवार को ही दिल्ली से विशेष विमान द्वारा भोपाल पहुंच चुकी थी। राज्य सरकार की औपचारिक वैधानिक अपील और भोपाल जिला कोर्ट के सख्त निर्देश पर दिल्ली एम्स के निदेशक खुद इस पूरी प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

second postmortem of model – गौरतलब है कि अभी कुछ महीने पहले ही बड़े अरमानों के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधीं एक्ट्रेस ट्विशा बीते 12 मई को भोपाल के पॉश इलाके कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल के एक बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी पाई गई थीं। मृतका के मायके वालों और भाई ने ससुराल पक्ष पर गंभीर रूप से दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना का आरोप लगाया, जिसके बाद भोपाल पुलिस ने ट्विशा के पति (पेशे से वकील) समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज की थी।

 

Share.
Exit mobile version