Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Health

    13 जुलाई को लेकर जम्मू-कश्मीर में क्यों छिड़ गई है सियासी जंग?

    July 11, 2025

    कांवड़ यात्रा आज से शुरू, दिल्ली से नोएडा एंट्री करने वाले जरूर देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

    July 11, 2025

    बहनोई की हरकत देख रही थी दुल्हनिया, कन्यादान से पहले तोड़ी शादी

    July 11, 2025

    … तो झेल नहीं पाओगे, राज ठाकरे को बृजभूषण शरण सिंह की सीधी चुनौती, इतिहास समझाया

    July 11, 2025

    सत्ता सम्मेलन बिहार : नीतीश ही फर्स्ट एंड लास्ट, आगे भी उनका नेतृत्व रहेगा : सम्राट चौधरी

    July 11, 2025

    टेनिस प्लेयर की हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, चाचा ने बताई पूरा कहानी…

    July 11, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिल जमा न हुआ हो तो भी 2 घंटे से ज्यादा अस्पताल में नहीं रख सकते शव, इस राज्य सरकार का अस्पतालों को आदेश
    • कन्हैया लाल हत्याकांड : बेटे का दर्द कहा- फिल्म उदयपुर फाइल्स पर रोक लगाने की जल्दबाजी, लेकिन अपराधियों को अब तक सजा नहीं
    • जस्टिस वर्मा के खिलाफ लाया जाएगा महाभियोग, सरकार ने मांगा विपक्ष का साथ
    • मिजोरम: राज्यपाल ने चकमा स्वायत्त जिला परिषद को किया भंग, कब हुआ था इसका गठन?
    • पहले आपातकाल पर घेरा, फिर खुद को बताया केरल का लोकप्रिय सीएम उम्मीदवार, कांग्रेस में खलबली मचा रहे शशि थरूर
    • 13 जुलाई को लेकर जम्मू-कश्मीर में क्यों छिड़ गई है सियासी जंग?
    • कांवड़ यात्रा आज से शुरू, दिल्ली से नोएडा एंट्री करने वाले जरूर देखें ट्रैफिक एडवाइजरी
    • बहनोई की हरकत देख रही थी दुल्हनिया, कन्यादान से पहले तोड़ी शादी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, July 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • टेक्नोलॉजी
    • राशिफल
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » इस मॉनसून ना हों बीमारियों के शिकार

    इस मॉनसून ना हों बीमारियों के शिकार

    July 6, 2019 स्वास्थ्य 4 Mins Read
    This monsoon don't be a victim of diseases
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देश भर में मॉनसून ने दस्तक दे दी है| पूर्व से लेकर पश्चिम, उत्तर से ले कर दक्षिण लगभग हर तरफ बरसात का मौसम है| ऐसे में जगह-जगह जल भरा रहता है| जिसमें मच्छर और कीड़े पनपते हैं| जो की कई तरह की बीमारियों को बुलावा देता है|

    बारिश के मौसम में नमी भी बढ़ जाती है| जिसकी वजह से बैक्टीरिया खाने व पानी को दूषित कर के शरीर में बहुत सी बीमारियों को जन्म देते हैं| आप बीमार न हो जाएँ इसलिए हम आपको बताते हैं बारिश की कुछ आम बीमारियां और उनसे बचने के उपाय|

    इसे भी पढ़ें : बहुत ज्यादा गुस्सा आता है, तो अपनाए ये 7 टिप्स

    मलेरिया

    बारिश के मौसम में मलेरिया बहुत आम है| यह भरे हुए पानी में पनपे मच्छरों के काटने से होता है| लेकिन यह एक गंभीर संक्रमक बीमारी है| यह मादा एनाफिलिज मच्छर के काटने से फैलता है| इससे बचने के लिए अपने आसपास बारिश का पानी जमा न होने दें, साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखें|

    मलेरिया का मच्छर शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच में काटता है| तो रात में उनसे बचने के उपाय कर के रखें| जैसे मच्छरदानी का उपयोग, मॉस्किटो रेपलेंट क्रीम या ऑल आउट/मॉर्टिन का उपयोग करें| मच्छर ज्यादातर बेड के नीचे, अलमारी के पीछे, पर्दों के पीछे जैसी जगहों पर रहते हैं| रात को आपके सोने बाद ही वो बाहर निकलते हैं| इसलिए सोने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आपके आसपास मच्छर नहीं हैं|

    डेंगू

    डेंगू बुखार भी मच्छरों से ही फैलने वाली बीमारी है| लेकिन एक बात का हमेशा ध्यान रहे कि डेंगू के मच्छर साफ़ पानी में पनपते हैं| यह एडिस नामक मच्छर के काटने से फैलता है| इसे हड्डीतोड़ बुखार भी कहते हैं क्योंकि इसमें मरीज़ की हड्डियों व जोड़ों में ऐसा दर्द होता है जैसे हड्डियां टूट गयीं हों|

    इससे बचने के लिए अपने घर में व आसपास साफ सफाई रखें| पानी को इक्कट्ठा न होने दें| डेंगू के मरीज़ों को नारियल पानी, संतरे का जूस व पपीते के पत्ते का रस दें| यह जल्दी बीमारी ठीक करने में मदद करेगा| डॉक्टर की सलाह अवश्य लें|

    चिकनगुनिआ

    चिकनगुनिआ भी मच्छरों द्वारा फैलाई जाने वाली बीमारी है| एडिस मच्छर के काटने से फैलता है| इसमें बुखार तो 3 से 4 दिन के लिए रहता है| लेकिन जोड़ों का दर्द महीनों तक नहीं जाता| इसके मरीज़ को काफी लम्बे समय तक कमज़ोरी व अनिद्रा के भी शिकार रहते हैं|

    इससे भी बचने के लिए पानी में मच्छरों को न पनपने दें| पूरे ढके हुए कपडे पहन कर रखें जिससे मच्छर काटने की संभावना कम रहेगी| मच्छरों को दूर भागने वाले स्प्रे, धूप बत्ती, ओडोमॉस आदि का इस्तेमाल करें|

    डायरिया

    बरसात के मौसम में डायरिया होना बेहद आम है| यह बैक्टीरिया व वायरस के कारण हो सकता है| डायरिया से पेटदर्द, उल्टी, दस्त, जैसी समस्याएं हो सकती हैं| कहने को तो काफी साधारण सी चीज़ें हैं| लेकिन शरीर का पानी निकल जाने की वजह से मरीज़ को काफी कमज़ोरी का भी सामना करना पड़ता है|

    अगर ये ज्यादा लम्बे समय तक रहे तो जानलेवा भी साबित हो सकता है| यह दूषित खाने व पानी का सेवन करने से होता है| इसलिए खाने पीने की सामग्री को ढक कर रखें| ज्यादा से ज्यादा पानी पियें, ओआरएस लें, खाना कम खाएं, जूस एवं तरल पदार्थों का सेवन करें| तले, भुने, एवं चटपटे भोजन से परहेज़ करें| डॉक्टर को अवश्य दिखाएँ| घर में चिकित्सा करने की कोशिश न करें|

    हैजा

    वायब्रीयो कॉलेरी नाम के जीवाणु के कारण दूषित हुए भोजन एवं जल पदार्थ के सेवन से यह रोग होता है| यह एक ऐसी संक्रामक बीमारी है| जो मनुष्य की इंटेसटाइन्स को प्रभावित करती है| जिससे पतले दस्त होकर शरीर में पानी की कमी हो जाती है| सही समय पर इलाज न करने से व्यक्ति की जान भी जा सकती है|

    हैजा का जीवाणु गन्दगी में पनपता है| इसलिए इससे बचने के लिए साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखें| मरीज़ को सबसे पहले डॉक्टर के पास ले कर जाएँ| बिमारी को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए ओआरएस का घोल दें| नीम्बू पानी में नारियल पानी मिलाकर दें| लौंग डालकर पानी को उबाल लें और रोगी को वही पानी पिलायें| हैजा में पुदीना बहुत कारगर होता है| रोगी को पुदीने का सत्व हर थोड़ी देर में देते रहें|

    Image Source : Google

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    खून बढ़ाने के लिए बाबा रामदेव के बताए इस नुस्खे को आजमाएं, 7 दिन में दिखेगा असर !

    सर्वाइकल का दर्द चुटकियों में होगा गायब! कहीं भी बैठे-बैठे कर लें ये एक्सरसाइज

    क्या है OMAD Diet? तेजी से करती है वजन कम, जान लें फायदे-नुकसान

    कोलेजन को नेचुरली बढ़ाने के लिए घर पर बनी इस ड्रिंक को डाइट में करें शामिल

    सोशल मीडिया पर खाली समय बिताना मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, आर्थिक सर्वेक्षण में खुलासा

    Intermittent Fasting का क्रेज बन सकता है मौत की वजह, दिल के लिए है खतरनाक

    Advertisement
    ताजा खबरे

    भजन गायक Kanhaiya Mittal को ऑस्ट्रेलिया सरकार से मिला सम्मान

    May 27, 2024

    BSF और पंजाब पुलिस ने तरनतारन में संदिग्ध हेरोइन के पैकेट के साथ 1 ड्रोन किया बरामद

    May 9, 2024

    पंजाब की मंडियों में अब तक पहुंचे गेहूं की हुई 100% खरीद : हरचंद सिंह बरसट

    May 8, 2024

    सीएम मान ने सुनाम में मीत हेयर के लिए किया प्रचार

    May 7, 2024

    अकाली दल को लगा अमृतसर में झटका, तलबीर गिल आप में शामिल

    May 4, 2024
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version