रांची : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को रांची में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान का शंखनाद कर दिया। यहां प्रभात तारा मैदान में (The Start Of BJP’s Election Campaign) आयोजित भाजपा की विस्तृत कार्य समिति की सभा में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने राज्य की मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया।
इसे भी पढ़ें – झारखंड के सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन हुआ उग्र, बैरिकेडिंग तोड़ सीएम हाउस पहुंचे
The Start Of BJP’s Election Campaign – शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। भारतीय जनता पार्टी के नेता-कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस सरकार के भ्रष्टाचार, घोटाले और वादाखिलाफी का दस्तावेज पहुंचाएंगे।इस सरकार में एक हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला,एक हजार करोड़ का खनन घोटाला, 300 करोड़ का जमीन घोटाला हुआ। झारखंड में कांग्रेस के एक सांसद के घर से तीन सौ करोड़ रुपए और हेमंत सरकार के मंत्री के पीए के घर से 30 करोड़ मिले। यह जनता से लूटा गया और भ्रष्टाचार से इकट्ठा किया गया पैसा है।
इसे भी पढ़ें – दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 मजदूर, सरकार से की वतन वापसी की अपील
बेशर्मी की हद तो यह कि कांग्रेस जेल में बंद उस मंत्री को फिर टिकट देने जा रही है, जिसके पीए के घर से 30 करोड़ मिले। केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के लिए राज्य के सीएम हेमंत सोरेन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि खुद को आदिवासी सीएम बताते हैं, लेकिन आदिवासियों की चिंता करने के बदले लैंड और लव जिहाद के जरिए उनकी जमीन लूटने वाले घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं।