• ‘सभी पर्यटक स्थलों का विकास भाजपा सरकार में हो रहा है।’

मिर्जापुर। यूपी विधान सभा चुनाव बेहद नजदीक है, ऐसे में अपनी सत्ता बचाने के लिए भाजपा विपक्ष को आड़े हाथों ले रही है। इसी बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए।

इसके बाद उन्होंने कहा कि ‘योगी राज में मंदिरों का विकास हो रहा है जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में मदरसों को पैसे जाते थे।’

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पुरानी वीआईपी मार्ग पहुंचा। वहां एक होटल में कुछ देर आराम किया। इसके बाद नए वीआईपी मार्ग से वह गर्भ गृह में पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से दर्शन पूजन किया।

उनके साथ क्षेत्रीय मंत्री महेश चंद श्रीवास्तव, ऊर्जा मंत्री रमाशंकर पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा, मंत्री सियाराम बिंद सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

उन्होंने विपक्षियों पर जुबानी हमला किया, उन्होंने कहा कि ‘योगी सरकार में मंदिरों का विकास हो रहा है। वहीं अन्य सरकारों में मदरसों को पैसे जाते थे। योगी सरकार सबका ध्यान देती है और सभी पर्यटक स्थलों का विकास भाजपा सरकार में हो रहा है।’