Advertisement

सुसाइड : मध्यप्रदेश में सर्विस रिवॉल्वर से किया सुसाइड

0
14

पहले पत्नी को मारा फिर खुद को मारी गोली

मध्यप्रदेश। आज के समय में सुसाइड को छोटा खेल समझ लिया है। यही वजह है कि व्यक्ति समस्या का हल ढूंढने की बजाय आत्महत्या की ओर बढ़ जाता है। ऐसी ही एक घटना मध्यप्रदेश से सामने आई है। जहां एक पुलिस अधिकारी ने आत्महत्या कर ली।

बता दें कि पुलिस अधिकारी ने पहले अपनी पत्नी की गोली से मारकर हत्या कर दी, उसके बाद सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। दोनों की शादी को 15 साल हो चुके हैं। उनके परिवार में दो बच्चे 14 वर्षीय एक बेटा और 10 वर्षीय एक बेटा है।

अन्य पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधिकारी का नाम एसआई हीरा सिंह परास्ते और पत्नी का नाम रानी सिंह है। 42 वर्षीय हीरा सिंह रीवा जिले में तैनात थे। शहडोल में वह किराए के मकान में रहते थे। शनिवार दोपहर वह शहडोल में अपने घर गए थे। जहाँ इस घटना को अंजाम दिया गया।

सिंह ने इस घटना को अंजाम उस वक्त दिया जब उनका बेटा ट्यूशन गया था और बेटी दूसरे कमरे में थी। लेकिन जब देर तक दरवाजा नही खुला तो लड़की ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, जहां दोनों मृत पाए गए। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों में अक्सर झगड़े हुए करते थे। कथित तौर पर यह हादसा भी उस झगड़े का कारण हो सकता है।