Advertisement

सोनम कपूर बनी मां, खूबसूरत से बेटे को दिया जन्म

0
32
Sonam Kapoor Becomes Mother

सोनम कपूर मां बन गई हैं। (Sonam Kapoor Becomes Mother) उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद कपूर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। नीतू कपूर ने एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। इस नोट को सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने री-शेयर किया है। नीतू ने जो पोस्ट शेयर किया है वह सोनम और आनंद की ओर जारी किया गया बयान है। कपल ने कहा कि उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। उन्होंने डॉक्टर्स, दोस्तों और परिवार वालों का शुक्रिया किया है।

इसे भी पढ़ें – भोजपुरी फिल्म ‘साँवरिया तोहरे प्यार में’ का पोस्ट प्रोडक्शन सम्पन्न

सोनम और आनंद ने कहा, ‘20.08.2022  को, हम अपने ब्यूटीफुल बेबी बॉय का स्वागत कते हैं। इस दौरान हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं कि हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। सोनम और आनंद।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने पहले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं। सोनम और आनंद ने इसी साल मार्च में प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। उन्होंने बेबी बंप के साथ फोटोशूट कराया था जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं। सोनम ने इसके साथ लिखा था, ‘चार हाथ। तुम्हें गोद में लेने के लिए। दो दिल जो तुम्हारे साथ धड़केंगे। एक परिवार और ढेर सारा  प्यार। तुम्हारे स्वागत के लिए बेकरार हैं।

इसे भी पढ़ें – भोजपुरी फिल्म ‘शिक्षा संदेश’ को सेंसर बोर्ड से मिला यू/ए प्रमाणपत्र

Sonam Kapoor Becomes Mother – सोनम ने  साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। शादी के बाद सोनम पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गईं। काम के सिलसिले में वह मुंबई आती-जाती रहती हैं। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह ‘ब्लाइंड’ में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ विजय पाठक, पूरब कोहली और लिलेट दुबे होंगे। ये फिल्म 2011 में आई कोरियन फिल्म ‘ब्लाइंड’ की रीमेक है।