Advertisement

बेटे ने कुल्हाड़ी से की पिता की हत्या, पत्नी से अवैध संबंध का था शक

0
27
Son Killed Father

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बीती रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने ही पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला। बताया जाता है कि इस शख्स को शक था कि उसके पिता का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी अवैध संबंध के शक में उसने अपने पिता की हत्या (Son Killed Father) कर डाली। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें – मध्यप्रदेश में कांग्रेस निकालेगी कोयला यात्रा, अपने हिस्से का कोयला नहीं मांगने पर CM शिवराज को घेरा

Son Killed Father – जानकारी के अनुसार महाराजपुर थाना क्षेत्र के टटम गांव में रहने वाला राकेश अहिवार पढ़ा-लिखा बेरोजगार था। कुछ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। राकेश अपने पिता से व्यवसाय करने के लिए पैसों की मांग कर रहा था। लेकिन इसके पिता उसे पैसे नहीं दे रहे थे। इस बात को लेकर भी पिता-पुत्र में विवाद रहता था।

इसे भी पढ़ें – स्कूल में चल रहा धर्म परिवर्तन का खेल, लालच देकर गरीबों का ब्रेनवॉश

 छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि राकेश अहिरवार बेरोजगार था। साथ ही उसे इस बात का भी शक था कि उसकी बीबी के उसके पिता से नाजायज संबंध है। इसके चलते बीती रात आरोपी ने अपने पिता को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद घटना के कारण का खुलासा हुआ।