Advertisement

उपद्रव : फतेहगढ़ जिला जेल के बीमार बंदी की इलाज के दौरान हुई मौत

0
45
  • जेल की छत पर चढ़कर बंदियों ने पुलिस पर किया पथराव
  • मारपीट, ताबड़तोड़ फायरिंग और आगजनी की

फतेहगढ़। उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ जिला जेल में बंदियों ने जमकर बवाल किया है। मारपीट, ताबड़तोड़ फायरिंग और आगजनी हुई। जिसके बाद तुरंत जानकारी मिलने के बाद नियंत्रण करने के लिए टीम मौके पर पहुंच गई है।

जिलाधिकारी संजय सिंह जिला जेल पर पहुंच गए है। वहीं जेल की छत पर चढ़कर बंदी पुलिस पर पथराव कर रहे हैं। उनके द्वारा उपद्रव किया जा रहा है। जिसके बाद बंदियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस चलाई।

जिला जेल में जो बवाल हुआ है, इस दौरान घायल एक बंदी को इलाज के लिए एंबुलेंस लोहिया अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी मिल रही है कि शनिवार को एक बंदी के बीमार होने पर उसे इलाज के लिए सैफई भेजा गया था, जिस दौरान रात में उसकी मौत हो गयी। जैसे ही इसकी सूचना जेल में पहुंची वैसे ही आज सुबह से ही बंदियों ने बवाल शुरू कर दिया।

पहले बंदियों ने चाय लेने से इंकार कर दिया और फिर हंगामे के साथ आगजनी शुरू कर दी। जिसे देखते हुए सुरक्षाकर्मियों के जब सख्ती शुरू की तो बंदी और भड़क गए जिसके बाद बड़ा बवाल शुरू हो गया।

बवाल के करीब दो घंटे बाद आंसू गैस के गोले छोड़ते हुए पुलिस अंदर प्रवेश कर पायी, जिसके बाद अफसर जेल के अंदर पहुँच पाए। लेकिन बवाल तब भी जारी रहा। इसके बाद अंदर पहुंचे अफसरों ने अब बंदियों को समझाया शुरू किया है।