बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और पूर्व सांसद की तबीयत अचानक खराब हो गई. मंगलवार रात 8 बजे अचानक गोविंदा की तबीयत बिगड़ी. मिली जानकारी के अनुसार डिसओरिएंटेशन के कारण उनकी (Govinda’s health suddenly deteriorated) सेहत बिगड़ी. गोविंदा को उपनगरीय जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनके मित्र और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने मंगलवार रात यह जानकारी दी. हालांकि अब गोविंदा की तबीयत स्थिर है और वह आराम कर रहे हैं.
61 वर्षीय अभिनेता को कथित तौर पर उनके आवास पर बेहोश होने के बाद अस्पताल ले जाया गया. गोविंदा के अचानक बेहोश हो जाने के बाद उन्हें क्रिटिकेयर अस्पताल ले जाया गया. वह फिलहाल निगरानी में हैं. उन्होंने कहा कि अभिनेता के महत्वपूर्ण मापदंडों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है और डॉक्टर ज़रूरी जांच कर रहे हैं.
Govinda’s health suddenly deteriorated – ललित बिंदल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गोविंदा के कई सारे मेडिकल टेस्ट करवाए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. इससे पहले भी गोविंदा अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं. एक्टर को करीब एक साल पहले अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से गलती से गोली लग गई थी. उन्होंने बताया था कि वह अपने घर पर रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे और उनके हाथ से वह फिसलकर उनके बायें घुटने में लग गई.


