Advertisement

बॉलीवुड को शनाया कपूर के रूप में मिली एक और उर्फी जावेद

0
21
Shanaya Kapoor

मुंबई : अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने 2007 में संजय लीला भंसाली की (Shanaya Kapoor) फिल्म सांवरिया से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। कुछ साल पहले उनकी शादी हुई और तब से वो एक्टिंग से दूर हैं। सोनम के पिता अनिल कपूर के दो भाई हैं- बोनी कपूर और संजय कपूर। अनिल की तरह बोनी कपूर ने भी अपने बेटे अर्जुन कपूर और बेटी जाह्नवी कपूर को एक्टिंग की दुनिया में एंट्री दिला दी है।

इसे भी पढ़ें – तू झूठी मैं मक्कार में रणबीर-श्रद्धा का जलवा बरकरार, चौथे दिन की खूब कमाई

Shanaya Kapoor – अब बारी बोनी और अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की है। जो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए बिल्कुल तत्पर है। शनाया कपूर को तो आप सब जानते ही होंगे। सोशल मीडिया पर वो काफी पॉपुलर है। फिल्मों में आने से पहले ही उनके इंस्टाग्राम पर 1. 6 मिलियन में ज्यादा फॉलोवर्स हो चुके हैं। इस फॉलोविंग के पीछे शनाया की खूबसूरती और उनकी लाजवाब स्टाइल स्टेटमेंट है। वैसे स्टाइल स्टेटमेंट के मामले में उनकी बड़ी बहन सोनम कपूर भी काफी मशहूर है।

Shanaya Kapoorइसे भी पढ़ें – माधुरी दीक्षित की मां का निधन, मुंबई में आज होगा अंतिम संस्कार

लेकिन सोनम और शनाया की फैशन में एक फर्क है। जहाँ सोनम का पहनावा काफी अनूठा रहता है वहीं शनाया हमेशा ग्लैमरस ऑउटफिट में नजर आती है। लेकिन बीती शाम को जब शनाया लैक्मे फैशन वीक पर नजर आई तो उन्हें देख कर उर्फी जावेद  की याद आई। उर्फी जावेद वही है जो आए दिन अपनी अजीब या कहें फूहड़ फैशनसेंस के लिए ट्रोल होती रहती है। कल जिस ऑउटफिट में शनाया नजर आई थी वो उर्फी जावेद से इंस्पायर्ड लगता था। लैक्मे फैशन वीक में इन कपड़ों में शनाया को देख सभी हैरान रह गए। उन्हें ट्रांसपेरेंट कपड़ों में देखते ही लोगों ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तो उन्हें उर्फी की बहन तक कह दिया।