नई दिल्ली : कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय राजधानी में विकास की भावना को वापस लाने की लड़ाई होगी। दीक्षित को कांग्रेस ने नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसी क्षेत्र का (Sandeep Dixit On Delhi Assembly Election) प्रतिनिधित्व करते हैं। दीक्षित ने कहा कि हर चुनाव चुनौतीपूर्ण होता है।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

उन्होंने एक समाचार संस्थान से कहा, ‘‘हर चुनाव चुनौतीपूर्ण होता है और खासकर अगर यह मुख्यमंत्री की सीट हो। हालांकि यह आम आदमी पार्टी को तय करना है कि वह (केजरीवाल) चुनाव लड़ेंगे या नहीं। हमारे लिए किसी व्यक्ति के खिलाफ लड़ना चुनौती नहीं है।’’
पूर्वी दिल्ली से पूर्व सांसद दीक्षित ने कहा कि 10 साल पहले दिल्ली की जनता ने एक नई पार्टी को मौका देने का फैसला किया था। उन्होंने दावा किया, ‘‘हम यह स्पष्ट रूप से कह रहे थे कि झूठा माहौल बनाकर कांग्रेस को (दिल्ली में) सत्ता से हटाया गया। हालांकि, 10 साल बाद यह स्पष्ट हो गया है कि नई पार्टी का वास्तविक काम, स्वच्छ राजनीति और अच्छे व्यवहार से कोई लेना-देना नहीं है।’’

इसे भी पढ़ें – दिल्ली-एनसीआर में कोल्ड वेव की दस्तक, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पहुंचा

Sandeep Dixit On Delhi Assembly Election – दीक्षित ने आरोप लगाया कि यह भी स्पष्ट हो गया है कि पार्टी को एक विकसित केन्द्र शासित राज्य मिला लेकिन उसने सात से 10 साल में उसे बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा, इसलिए, हमारे लिए यह दिल्ली में विकास की भावना को वापस लाने और जन कल्याण के बारे में सोचने वाली सरकार को वापस लाने की लड़ाई होगी।’’

Share.
Exit mobile version