Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का ‘प्लान बी’, LPG सप्लाई से लेकर नागरिकों की सुरक्षा तक ऐसे संभाली स्थिति
    • प्रेमी से झगड़े के बाद युवती ने नदी में लगाई छलांग, देवदूत बनकर आए ई-रिक्शा चालक ने बचाई जान
    • साली से शादी में रोड़ा बनी भाभी, देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार
    • कटिहार में बस और पिकअप की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा घायल; रेस्क्यू जारी
    • नई औद्योगिक नीति 2026 से उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत – मंत्री संजीव अरोड़ा
    • बंदूकों, ग्रेनेड और ड्रोन की बरामदगी के साथ, पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरों के खिलाफ जंग’ के तहत ऑपरेशन तेज़ किए
    • शहीदों की धरती संगरूर को दीमक कहना बाजवा की घटिया मानसिकता:कुलदीप धालीवाल
    • पंजाब के परिवहन क्षेत्र के विकास को और तेज किया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पी.आर.टी.सी. फ्लीट में 250 नई बसों को दिखाई हरी झंडी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, April 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » SA vs WI: शॉट मारते ही बीच से टूटा बैट, फिर जो हुआ उसे देख रह गए सब हैरान

    SA vs WI: शॉट मारते ही बीच से टूटा बैट, फिर जो हुआ उसे देख रह गए सब हैरान

    February 1, 2026 खेल 2 Mins Read
    SA vs WI
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम का अजीबोगरीब अंदाज में मैच गंवाने का लंबा इतिहास रहा है. कभी बारिश के कारण टीम मैच हारती रही है, तो कभी डकवर्थ-लुइस नियम की गलत कैलकुलेशन के कारण टीम ने मैच गंवाया है. वर्ल्ड कप 1999 का सेमीफाइनल तो कौन भूल सकता है, जहां आखिरी ओवर के रन आउट के कारण मैच टाई हुआ और (SA vs WI) फिर टीम फाइनल में पहुंचने से चूक गई. इन नाटकीय शिकस्तों की लंबी फेहरिस्त में एक और मैच जुड़ गया है, जहां टूटे बैट ने साउथ अफ्रीका का नुकसान करवा दिया. ये सब हुआ साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मैच में.

    वेस्टइंडीज से मिले 125 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में 16 रन की जरूरत थी. शुरुआती 4 गेंदों में सिर्फ 7 रन ही मिले और 1 विकेट गिर गया था. ऐसे में आखिरी 2 गेंदों में 9 रन की जरूरत थी और यहीं ड्रामा हुआ. ओवर की पांचवीं गेंद पर कॉर्बिन बॉश ने जोर का शॉट लगाया, जिस पर फील्डर ने एक आसान कैच छोड़ दिया. बॉश को बाउंड्री तो नहीं मिली लेकिन वो आउट होने से बच गए. हालांकि, इस शॉट के चक्कर में उनका बैट ही पूरी तरह टूट गया.

    अब हुआ ये कि जब तक गेंद हवा में थी, तो बॉश ने 2 रन पूरे कर लिए. मगर यहीं पर उनसे एक गलती हो गई. असल में वो टूटे बैट का हत्था एक हाथ में और बाकी का हिस्सा दूसरे हाथ में लेकर दौड़ने लगे. मगर जैसे ही वो पहले रन के दौरान उन्होंने टूटे हुए हिस्से को क्रीज पर टिकाने की कोशिश की, वो इसमें नाकाम रहे और तुरंत ही दूसरे रन के लिए पलट गए. रिप्ले में दिखा कि पहला रन पूरा करते हुए उनका बैट क्रीज के अंदर नहीं था और इसलिए इसे शॉर्ट रन घोषित कर दिया गया. यानि साउथ अफ्रीका को 2 की बजाए सिर्फ एक रन मिला.

    SA vs WI – अब साउथ अफ्रीका को आखिरी गेंद पर 8 रन की जरूरत थी और कॉर्बिन बॉश सिर्फ एक रन ही ले सके. साउथ अफ्रीका 6 रन से ये मैच हार गई.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बुमराह को छक्का जड़ने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपना ‘लकी बैट’ करेंगे गिफ्ट, जानें किसे मिलेगा ये खास तोहफा

    IPL 2026: बुमराह को धोया, अब विराट की बारी! वैभव सूर्यवंशी का तूफान, इस दिन टूटेगा कोहली का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

    IPL 2026: RCB के ये 5 ‘सस्ते’ खिलाड़ी पड़े सब पर भारी! सिर्फ 11 करोड़ में पलट दी पूरी बाजी

    दिल्ली से इस्लामाबाद तक छाया ‘समीर’ नाम का जादू, इधर रिज्वी ने कूटे रन तो उधर मिन्हास ने मचाया गदर

    CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चेन्नई सुपर किंग्स

    IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों कटी सैलरी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.