Advertisement

चोरी का आरोप लगाया फिर रोज किया रेप, 14 साल की नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म

0
22
Rape With Minor

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में फिर एक बार मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में 48 साल के आरोपी पर एक 14 साल की नाबालिग के साथ रेप (Rape With Minor) का आरोप लगा है। यहीं नहीं इस जघन्य वारदात के चलते 14 साल की पीड़िता प्रेगनेंट हो गई। उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद मुकर्रम अली के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें पीड़िता ने अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी खुद कॉल करके दी। आरोपी की घृणित मानसिकता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उसने पहले लड़की पर चोरी का आरोप लगाया और फिर एक जगह ले जाकर रोज रेप करता था। उसने लड़की के आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए।

इसे भी पढ़ें – संगम विहार में ट्यूशन सेंटर के बाहर छात्र पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल से एक लड़की से संबिधित कॉल आया था। जब महिला अधिकारी उस अस्पताल में पहुंची तो पता चला कि एक 14 साल की लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। और पूछने पर पता चला कि उसकी सलमान नाम के किसी शख्स के साथ दोस्ती थी। सलमान ने दोस्ती के दौरान उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाए और उसके साथ 5-6 बार रेप किया। पीड़िता ने आगे बताया कि विरोध करने पर वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देता था।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली सरकार को दरकिनार कर मुकदमों की मंजूरी जारी कर रहे हैं LG : सिसोदिया

Rape With Minor – पीड़िता के बताने के बाद पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी का नाम मुकर्रम है। पीड़िता उसकी दुकान में अक्सर कोल्ड ड्रिंक लेने जाया करती थी। एक दिन जब लड़की उसकी दुकान में गई तो मुकर्रम ने लड़की पर फोन चोरी का आरोप लगाकर उसे नंद नगरी ले गया। वहां उसने पीड़िता को चाय में नशीली दवाई मिलाकर पिला दी। इसके बाद लड़की बेहोश हो गई।मौके का फायदा उठाकर मुकर्रम ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और रेप किया। यही नहीं मुकर्रम ने पीड़िता को पुलिस आने पर झूठी कहानी सुनाने को भी कहा था।