राजधानी रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर चल रहे आंदोलन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि देश में जनाधार (Ranchi News) खो चुकी कांग्रे चारों तरफ अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रही है, लेकिन देश की जनता इनके दोहरे चरित्र को भली-भांति समझ चुकी है।
Ranchi News – नेता प्रतिपक्ष ने विपक्षी दलों द्वारा सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मिलने के प्रयासों पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका को विपक्ष राजनीति का अखाड़ा न बनाए। यदि किसी को कोई शिकायत या आपत्ति है, उसके लिए कानून सम्मत तरीके से याचिका या अर्जी दाखिल कर न्याय की मांग की जा सकती है, लेकिन PIL और कानूनी मंचों को हथकंडा बनाकर राजनीतिक हित साधना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा होने लगा, तो देश की अदालतें राजनीतिक संस्था बनकर रह जाएंगी।
‘कांग्रेस को राहुल गांधी के इलाज की चिंता करनी चाहिए’: बाबूलाल मरांडी का तंज
कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन पर हमला बोलते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ये लोग विकास के विरोधी हैं और केवल अपने स्वार्थ के लिए राजनीति करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश की चिंता करने के बजाय राहुल गांधी के स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए और उनका किसी अच्छे अस्पताल में इलाज करवाना चाहिए, अन्यथा वे खुद तो डूबेंगे ही, साथ ही अपने सहयोगियों को भी डुबो देंगे।

