पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। बुधवार और वीरवार की तरह मौसम विभाग ने आज यानि 7 जून के लिए भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज फिर से हरियाणा में धूल भरी आंधी चल सकती है। हवा भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने से संभावना है।तीन दिन फिर सताएगी गर्मीइसके बाद अगले 3 दिन यानि 8, 9 और 10 जून को हरियाणा में एक बार फिर से गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें – हरियाणा में जल्द होगा अधिकारियों का फेरबदल, CMO के कई बड़े नाम भी शामिल
हीट वेव का येलो अलर्ट जारी
8 से 10 जून के लिए मौसम विभाग ने हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार दिनों के दौरान हरियाणा के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद हरियाणा के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।मानसून का इंतजार होगा खत्ममौसम विभाग की ओर से हरियाणा में आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, वीरवार को भी प्रदेश के कईं जिलों में बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 30 जून तक हरियाणा में दस्तक दे देगा। 15 जून तक महाराष्ट्र को कवर करने के बाद मानसून 25 जून तक मध्यप्रदेश और गुजरात से होकर 30 जून तक दिल्ली-हरियाणा और एनसीआर में प्रवेश करेगा, जिसके बाद झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।