Advertisement

विवादित बयान को लेकर,आध्यात्मिक गुरु पुलकित महाराज पर FIR दर्ज

0
19
Pulkit Maharaj

देशभर में मस्जिदों में लाउडस्पीकर प्रतिबंध को लेकर देशभर में छिड़ी बहस के बीच एक प्रसिद्ध कथक डांसर और आध्यात्मिक गुरु पुलकित मिश्रा उर्फ पुलकित महाराज (Pulkit Maharaj) के कथित विवादित बयान का वीडियो रविवार रात को सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस वीडियो में पुलकित महाराज (Pulkit Maharaj) एक धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी करते सुने जा सकते हैं। वायरल वीडियो साहिबाबाद से जुड़ा होना बताया गया है।

इसे भी पढ़ें – जेएनयू में एबीवीपी और लेफ्ट स्टूडेंट भिड़े,रामनवमी पर नॉनवेज को लेकर हुआ विवाद

Pulkit Maharaj – पुलकित महाराज का यह वीडियो समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर हेंडल से भी शेयर किया गया है। इस विडियो में वह हिंदुओं से भी आतंकवादी बनने की अपील करते सुने जा सकते हैं।इस विवादित बयान के संबंध में गाजियाबाद पुलिस ने साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच-पड़ताल भी कर रही है।

पहले भी हो चुके है गिरफ्तार 

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साल 2018 कथक डांसर पुलकित महाराज उर्फ पुलकित मिश्रा को रोहिणी सेक्टर-18 से गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप था वह खुद को प्रधानमंत्री का आध्यात्मिक गुरु बताकर अलग-अलग राज्यों में सुरक्षा और वीआईपी प्रोटोकॉल की मांग करते थे। दिल्ली पुलिस ने पीएमओ से मिली शिकायत के बाद अगस्त में केस दर्ज किया था।

इसे भी पढ़ें – जिंदर पाल सिंह बग्गा के परिवार को पंजाब पुलिस ने किया परेशान, भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ प्रमुख नवीन जिंदल के घर भी गई पुलिस

मिले थे मंत्रालयों के 20 फर्जी लेटर हेड 

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उस वक्त पुलकित महाराज के ठिकाने से अलग-अलग मंत्रालयों के 20 फर्जी लेटर हेड बरामद किए थे। यह भी आरोप था कि पुलकित महाराज जब भी दिल्ली से बाहर किसी अन्य राज्य में जाते थे तो केन्द्र सरकारी की तरफ से संबंधित राज्य सरकार को एक फर्जी ईमेल भेजते थे। फर्जी ईमेल में बताया जाता था कि राष्ट्रपति से सम्मानित देश के जाने-माने कत्थक महाराज उनके यहां आने वाले हैं, इसलिए उन्हें राज्य अतिथि की तरह वीआईपी सुविधाएं प्रदान की जाएं। साथ ही उनके लिए वीआईपी सुरक्षा का भी बंदोबस्त किया जाए।