Advertisement

शिमला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

0
20
President Reached Shimla

शिमला : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिवसीय प्रवास पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंची। वह मंगलवार दोपहर को सेना के हेलिकॉप्टर से शिमला से सटे कल्याणी हेलीपेड पर (President Reached Shimla) उतरीं। यहां पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत अन्य वरिष्ठ नेता और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी के शिमला आगमन के कुछ समय बाद यहां के मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश का दौर शुरु हो गया। इससे शिमला का मौसम ठंडा हो गया है।

इसे भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

President Reached Shimla – उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति बनने के बाद द्रोपदी मुर्मू पहली बार शिमला प्रवास पर आई हैं। वह चार दिन शिमला में रुकेंगी। कल्याणी हेलीपेड में लैंड करने के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का काफिला सीधे राष्ट्रपति निवास रिट्रीट के लिए रवाना हुआ। द्रोपदी मुर्मू शिमला प्रवास के दौरान रिट्रीट में रुकेंगी। वह राष्ट्रपति निवास में निर्मित ट्यूलिप गार्डन का शुभारंभ करेंगी। आज शाम 5:40 बजे द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति निवास रिट्रीट से राजभवन के लिए रवाना होंगी। राजभवन शिमला में राष्ट्रपति का अभिनंदन समारोह होगा।

इसे भी पढ़ें – सूखे जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सरकार तैयार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह

दूसरे दिन अर्थात 19 अप्रैल को राष्ट्रपति मुर्मू हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) और लेखा परीक्षक के प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। 20 अप्रैल को राष्ट्रपति इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी का भी दौरा करेंगी। गौरतलब है कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी की भव्य बिल्डिंग पहले राष्ट्रपति निवास हुआ
करती थी। देश के दूसरे राष्ट्रपति प्रो. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने इस भवन के बेहतर इस्तेमाल के लिए इसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज को दे दिया था। इसी दिन शाम को रिट्रीट में एट होम का आयोजन किया जाएगा।