पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकवादी का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसकी मां उससे आत्मसमर्पण करने की विनती करती हुई दिखाई दे रही है. आतंकवादी (please surrender son) आमिर नजीर वानी को अपनी मां से बात करते हुए एके-47 पकड़े देखा जा सकता है. आखिरी वीडियो कॉल पर आमिर की मां ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया. उसने जवाब दिया, “सेना को आगे आने दो, फिर मैं देखूंगा.”
इसे भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, 1 को किया ढेर
please surrender son – सूत्रों की मानें तो सुरक्षा बल चाहते थे कि ये आतंकवादी आत्मसमर्पण कर दें, लेकिन आत्मसमर्पण करने के बजाय उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. आमिर उन तीन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) आतंकवादियों में शामिल था, जो जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके के नादिर गांव में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे.
इसे भी पढ़ें – पहलगाम में गोली चलाने वाले आतंकियों की तलाश जारी, चप्पे-चप्पे पर लगाए जा रहे पोस्टर
मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकवादियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के निवासी आसिफ अहमद शेख, आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट के रूप में हुई है. आमिर ने मुठभेड़ शुरू होने से पहले जिस घर में छिपा था, वहीं से वीडियो कॉल किया. आमिर की मां और उसकी बहन ने उससे वीडियो कॉल पर बात की. उसने आसिफ की बहन से भी बात की, जिसने अपने भाई के बारे में पूछा.

