टीम इंडिया साल 2026 की पहली सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने वाली है. 11 जनवरी से दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैच खेले जाएंगे. इसके बाद दोनों टीमों का आमना-सामना 5 मैचों की टी20 सीरीज में होगा. इस वनडे सीरीज का पहला मैच काफी खास रहने वाला है. ये मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर (new landmark of Vadodara) ये पहला पुरुष इंटरनेशनल मैच होगा. जिसे बारोडा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (BCA Stadium) या वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है.
कोटांबी स्टेडियम में टीम इंडिया का पहला मैच
कोटांबी स्टेडियम, गुजरात के वडोदरा शहर के बाहरी इलाके कोटांबी में स्थित एक आधुनिक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है. यह स्टेडियम भारत में क्रिकेट के नए केंद्रों में से एक बन चुका है और दिसंबर 2024 में इसका उद्घाटन हुआ था. 22 दिसंबर 2024 को भारत और वेस्टइंडीज महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ इस मैदान पर इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत हुई थी. अब रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी इस मैदान पर खेलने के लिए तैयार हैं.
कोटांबी स्टेडियम की क्षमता
कोटांबी स्टेडियम अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं की वजह से भी चर्चा में है. इस स्टेडियम की क्षमता 30,000 से ज्यादा फैंस की है. वहीं, 35 लग्जरी कॉरपोरेट बॉक्स भी हैं. स्टेडियम का आधुनिक डिजाइन मैच देखने के अनुभव को यादगार बनाने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें फैंस के लिए पर्याप्त बैठने की जगह और बेहतरीन (new landmark of Vadodara) सुविधाएं हैं. वहीं, टीमों के लिए 2 बड़े ड्रेसिंग रूम भी हैं.ये स्टेडियम वडोदरा रेलवे स्टेशन से लगभग 22 किमी दूर, हरोद-हलोल-वडोदरा हाईवे के पास स्थित है, जहां आसानी से पहुंचा जा सकता है.


