प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एनडीए के सांसदों को अपने आवास पर डिनर के लिए बुलाया. खास बात ये है कि सांसदों के लिए ये आयोजन बिहार में गठबंधन को मिली प्रचंड जीत के बाद रखा गया. डिनर (special dinner for MP’s) को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा, आज शाम 7-लोक कल्याण मार्ग पर NDA सांसदों को डिनर पर होस्ट करके बहुत अच्छा लगा.

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए सांसदों के डिनर के दौरान सभी टेबल पर गए. सभी सांसदों का हाल-चाल जाना और उन्हें आग्रह सहित भोजन करवाया. हरेक टेबल पर अलग राज्यों के सांसदों को बैठाया गया था, जिससे सांसदों का एक-दूसरे के साथ परिचय बढ़ सके. एक-दूसरे के साथ बातचीत करके एक-दूसरे के बारे में अधिक जान सकें.

इसे भी पढ़ें – पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन! लातूर में ली अंतिम सांस, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

डिनर में इंडिया की विविधता दिखाने पर खास जोर था. हर राज्य से एक-एक पारंपरिक व्यंजन मेन्यू में शामिल किया गया. कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला, पंजाब की मिस्सी रोटी सहित देशभर के अलग-अलग राज्यों के व्यंजन परोसे गए. कार्यक्रम का माहौल अनौपचारिक रहा.

special dinner for MP’s – डिनर में कुल 427 सांसद शामिल हुए. एनडीए के सभी घटक दल के लोकसभा और राज्यसभा के सांसद शामिल हुए. सभी टेबल का नंबरिंग किया गया था. पहले से नाम सहित प्रत्येक टेबल पर छह सांसद की बैठने की व्यवस्था की गई थी. प्रत्येक टेबल पर पांच सांसद और एक मंत्री एक टेबल पर बैठे थे.  

 

 

 

 

Share.
Exit mobile version