Advertisement

पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश, दोनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
21
Murder Plot Hatched With Lover

नई दिल्ली : अवैध संबंधों को बरकरार रखने के लिए पत्नी ने प्रेमी के (Murder Plot Hatched With Lover) साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच दी। महिला अपने मायके चली गई, जिसके बाद 19 मार्च की दोपहर प्रेमी ने घर में घुसकर उसके पति का गला रेत दिया। परिजनों ने दोपहर करीब 2:40 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली शराब नीति : सीबीआई मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 4 अप्रैल तक बढ़ी

मृतक 45 वर्षीय राजेश गोपाल नगर नजफगढ़ में रहता था और स्कूल में सफाई का काम करता था। परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। वहीं, आरोपी 33 वर्षीय राजेश न्यू अनाज मंडी नजफगढ़ में रहता है और सरकारी स्कूल में सफाई कर्मी है। प्राथमिक जांच के बाद सामने आया कि मृतक राजेश के घर उसका एक जानकार आया था। उसके बाद से ही वह घर से बाहर नहीं निकला। पुलिस ने घर आने वाले लोगों की जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपी राजेश उसके घर आया था। पुलिस ने राजेश को उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली आबकारी नीति : बीआरएस नेता कविता पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुईं

Murder Plot Hatched With Lover – आरोपी राजेश ने बताया कि मृतक की पत्नी और उसके बीच पिछले चार साल से दोस्ती थी। दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। गत दिनों इसकी जानकारी राजेश को हो गई थी। इसके बाद महिला ने आरोपी राजेश के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। आरोपी को पति के बारे में पूरी जानकारी दी और बताया कि वह कब अकेला होता है। 19 मार्च की दोपहर घर में घुसकर आरोपी ने चाकू से राजेश का गला रेत दिया और अपने घर जाकर सो गया। कुछ देर बाद मृतक की पत्नी बच्चों के साथ घर लौटी और उसने पुलिस को वारदात की सूचना दी।