Advertisement

टेक्सटाइल पार्क के लिए MOU हुआ साइन, योगी बोले यूपी के कलंक को हमारी सरकार ने मिटाया

0
30
MOU Signed For Textile Park

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के लिए लोकभवन में आयोजित एमओयू हस्ताक्षर (MOU Signed For Textile Park) कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान जिस वस्त्र उद्योग से थी, उस उद्योग के लिए पीएम मित्र योजना की शुरुआत के लिए उत्तर प्रदेश को चुना गया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी का इसके लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तो विपक्ष पर भी करारा हमला बोला। पूर्ववर्ती विपक्ष की सरकारों पर सवाल खड़े किये।

इसे भी पढ़ें – पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार

MOU Signed For Textile Park – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश कृषि प्रधान राज्य रहा है। यहां की बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर रहती है। कृषि के बाद वस्त्र उद्योग से बड़ी निर्भरता है। लखनऊ की चिकनकारी, भदोही का कारपेट उद्योग, कानपुर वस्त्र उद्योग का हब होता था। कानपुर प्रदेश नहीं देश का महत्वपूर्ण शहर था। विपक्ष का नाम लिए बगैर कहा कि एक ऐसा समय आया जब कानपुर के उद्योग बंद होते गये। हैण्डलूम सेक्टर भी बंद हो गया। विगत नौ वर्षों में देश ने प्रगति की है।

इसे भी पढ़ें – जो हमारे चप्पल उठाने की औकात नहीं रखते थे, वे आज काफिले में चल रहे हैं : वरूण

उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर सम्मिट में उत्तर प्रदेश ने निवेश के बड़े प्रस्ताव प्राप्त किये। उत्तर प्रदेश आगे जल्दी ही निवेश प्रस्तावों में से 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी करेगा। राज्य सरकार निवेशकों की हर जरूरत पूरी करने का कार्य कर रही है। सरकार ने मानवीय हस्तक्षेप को ज़ीरो स्तर पर ले जाने का कार्य किया है। हम पूरी प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रहे हैं। हम कामगारों के लिए इंटर्नशिप की भी कार्यवाही कर रहे हैं। ऐसा शायद ही एक दो राज्य कर रहे होंगे। वस्त्र उद्योग या अन्य उद्योगों के लिए हम पावर के लिए प्रति यूनिट छूट भी देंगे। निवेशक को किसी कार्यालय के चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए भी सरकार ने व्यवस्था की है।