चंडीगढ़ : सदन में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए बयान के खिलाफ कांग्रेस का विरोध जारी है। कांग्रेस 22 दिसंबर और 23 दिसंबर को 150 शहरों में प्रेस वार्ता आयोजित कर रही है। इस कड़ी में रविवार को चंडीगढ़ में सांसद मनीष तिवारी (Manish Tiwari On Home Minister) ने प्रेस वार्ता की।
इसे भी पढ़ें – जालंधर में महिला पर कुत्तों ने किया जानलेवा हमला, 25 से ज्यादा जगहों पर काटा
मनीष तिवारी ने कहा कि मैं उस संविधान को रोज पढ़ता हूं, जिस संविधान पर हम अदालतों में बहस करते रहे हैं उस संविधान के जनक बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर हैं। जो संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष भी थे। अगर कोई व्यक्ति किसी भी तरह उनकी याद को ठेस पहुंचाने का प्रयास करता है, तो वह भारत के संविधान को ठेस पहुंचाने के बराबर है। इसलिए, संसद के अंदर व बाहर कांग्रेस पार्टी लगातार मांग कर रही है कि अमित शाह को अपने शब्द वापस लेना चाहिए और माफी मांगना चाहिए।
इसे भी पढ़ें – पंजाब : सिख धर्मगुरु ढडरियांवाले पर बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज
Manish Tiwari On Home Minister – भीमराव आंबेडकर के सम्मान में कांग्रेस पार्टी ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और सिक्किम से लेकर गुजरात तक हर राज्य में यह संदेश भेजने की कोशिश की है। कांग्रेस पार्टी की मांग को मैंचंडीगढ़, 23 दिसंबर (वेब वार्ता)। सदन में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए बयान के खिलाफ कांग्रेस का विरोध जारी है। कांग्रेस 22 दिसंबर और 23 दिसंबर को 150 शहरों में प्रेस वार्ता आयोजित कर रही है। मनीष तिवारी ने कहा कि मैं उस संविधान को रोज पढ़ता हूं, जिस संविधान पर हम अदालतों में बहस करते रहे हैं उस संविधान के जनक बाबा साहेब आंबेडकर हैं। जो संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष भी थे।